मोदी ने साधा पुतिन से सम्पर्क, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा रही अहम मुद्दा
Mar 2, 2022, 22:04 IST
The Chopal
भारत| रूस और यूक्रेन के मध्य जारी युद्ध का आज सातवां दिन था। पूरा विश्व यूक्रेन की स्थिति से दहशत में है। वहीं कल भारत के एक छात्र की मौत से पूरा भारत दहल गया। अब इस बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से वार्तालाप किया है। प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के फसे भारतीयों को सुरक्षित यूक्रेन से निकालने के संदर्भ में रूसी राष्ट्रपति से बात की है। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति से तब बात की जब रूस ने यूक्रेन के बड़े शहर कीव को तबाह कर दिया।
कीव पर रूस के आत्मघाती हमले ने पूरे विश्व को दहला कर रख दिया और कई लोगों को इस हमले में अपनी जान गवा दी। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले भी रूस के राष्ट्रपति से बात कर चुके हैं। आज की ओर पहले की बात में एक बात समान थी कि दोनों ही बार मोदी ने उद्देश्य यही रखा की यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वहां से सुरक्षित निकाला जाए।
जानकारी के लिए बता दें भारत के छात्र की मौत से पूर्व विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की थी। इस एडवाइजरी में उन्होंने स्पष्ट किया था कि रूस कीव पर बड़ा हमला करने की फिराक में है। कीव के हालात गंभीर हो सकते हैं। भारतीय नागरिक जल्द ही कीव छोड़ दे।

