राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने एआईएमआईएम के गठजोड़ प्रस्ताव को ठुकराया
Mar 21, 2022, 09:24 IST
The Chopal
नोएडा| राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख सरद पवार ने एक बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि उनकी पार्टी असुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के साथ जुड़ने में बिल्कुल भी इच्छुक नहीं है। बता दें शरद पवार ने यह बयान तब दिया जब एआईएमआईएम के सांसद इम्तियाज जलील द्वारा शिवसेना नीत महाविकास आघाडी (MVA) के साथ गठजोड़ करने की पेशकश की थी।
बता दें शिवसेना ने एआईएमआईएम सांसद जलील के इस प्रस्ताव को एक झटके में ठुकरा दिया था। वही सरद पवार ने संवाददाता सम्मेलन में कहा मै उनके प्रस्ताव को पढ़ रहा हूँ लेकिन यह स्पष्ट कर दूं कि हम उनके साथ गठजोड़ करने में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं रखते हैं। उनके साथ जुड़ने की हमारी कोई इच्छा नहीं है।
उन्होंने आगे कहा, वह एआईएमआईएम गठबंधन पर बात कर सकते हैं लेकिन पहले उन्हें उन दलों से बात करनी जिनका वह जिक्र कर रहे हैं और उनसे प्रस्ताव भी स्वीकार करवाना चाहिए। उन्होंने कहा एआईएमआईएम ने राज्य स्तर पर गठजोड़ की पेशकश की है, लेकिन इस तरह के गठबंधन बनाने को राजनीतिक दलों की राष्ट्रीय समिति की मंजूरी चाहिए होगी।

