नीतीश कुमार के आदेश से उनपर हमला करने वाले युवक पर नहीं होगी कार्यवाही
Mar 28, 2022, 12:16 IST
The Chopal
बिहार| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद पर हमला करने वाले युवक के खिलाफ कार्यवाही न करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा जिस व्यक्ति ने मुझपर हमला किया है उनपर किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्यवाही नहीं होगी वही उनकी समस्याओं को समझ कर उसको सुचारु चिकित्सक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी।
जानकारी के लिए बता दें जब नीतीश कुमार पर हमला करने वाले युवक के मामले में जांच हुई तो पता चला की युवक बख्तियारपुर के अबू मोहम्मदपुर का रहने वाला है। जो कि मानसिक रूप से अस्वस्थ है। युवक के परिजनों से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार युवक मानसिक रूप से आस्वास्थ्य है। दो साल पहले वह छत से कूद गया था जिसके चलते उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ा। उसकी मानसिक स्थिति खराब होने के चलते उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया है।
जानकारी के लिए बता दें कि नीतीश कुमार के गृहनगर बख्तियारपुर में एक युवक ने नीतीश कुमार पर हमला किया जिसके बाद पुलिस ने उसे पीटना आरम्भ कर दिया। नीतीश कुमार ने पुलिस को रोका और कहा की मारो मत पहले पता करो उसे समस्या क्या है। बता दें आरोपी का नाम शंभू उर्फ छोटू बताया गया है. उसकी सोना-चांदी की दुकान है. वह बख्तियारपुर के अबू मोहम्मदपुर का रहने वाला है।

