The Chopal

अमित शाह के फैसले पर भड़का विपक्ष

   Follow Us On   follow Us on
Amit Shah
The Chopal
चंडीगढ़| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ के प्रशाशनिक कर्मचारियों को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है कि उसने विपक्ष में हलचल मचा के रख दी और इनके बयान से विपक्षी दल तिलमिला उठे हैं। अमित शाह ने कहा है कि केंद्र शासित क्षेत्र प्रशासन के कर्मचारियों की सेवा शर्तें अब केंद्रीय सिविल सेवाओं के अनुरूप होंगी और इसका उन्हें ‘‘बड़े पैमाने'' पर फायदा होगा।
इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा, महिला कर्मचारियों को शिशु की देखभाल के लिए मौजूदा एक साल के अवकाश की जगह अब दो साल का अवकाश मिलेगा। लेकिन अमित शाह के इस फैसले की सत्ताधारी सरकार आम आदमी पार्टी ने कड़ी निंदा की ओर कहा की चंडीगढ़ पर अपना नियंत्रण और पंजाब के अधिकारों को हड़पने के भाजपा के तानाशाह नीतियों को फैलाने की हम कड़ी निंदा करते हैं।
इस संदर्भ में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया ओर कहा है कि वर्ष 2017 से लेकर वर्ष 2022 तक पंजाब पर कांग्रेस ने साशन किया। तब तक अमित शाह ने कोई भी कदम नहीं उठाया लेकिन ज्यों ही आप की सरकार बनी अमित शाह ने चंडीगढ़ की शक्तियों को छीन लिया उन्हें आप के बढ़ते कदमो से भय है।