The Chopal

चुनाव के चलते नहीं हुई पुस्तक वितरण की तैयारी, 1 अप्रैल से शुरू होगा बेसिक शिक्षा परिषद के बच्चो का नया सत्र

   Follow Us On   follow Us on
UttarPradesh
The Chopal
उत्तरप्रदेश| यूपी में चुनावी घमासान जारी है वही बेसिक शिक्षा परिषद के बच्चो के लिए एक अप्रैल से नया सत्र 2022- 2023 आरम्भ हो जाएगा। लेकिन चिंता की बात यह है कि आज मार्च हो गया है और अभी तक बच्चों को पुस्तक वितरण की कोई तैयारी नहीं हुई है। वही लापरवाही को देखते हुए हम यह उम्मीद भी नहीं लगा सकते हैं कि यह कार्य पूरा हो पाएगा। 
सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक यह निर्णय भी नहीं आया है कि बच्चो को ड्रेस मौजा और बैग स्कूल से मुहैया करवाया जाएगा या उनको नगदी राशी दी जयेंगी। सिर्फ इतना अनुमान लगा है कि सरकार बनाने के बाद ही इस विषय पर बात चीत होगी। बताते चलें परिषदीय स्कूलों में 1.80 करोड़ विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया जाता है। पहली कक्षा में ही एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू किया जाना है। वहीं, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत भी पाठ्यक्रम का निर्धारण होना है।
विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक इस मामले के टेंडर पर कोई काम नहीं हुआ है और इसके टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण होने में तकरीबन एक माह का समय लगता है। वही जिस फर्म को यह टेंडर दिया जाएगा उसे पुस्तक प्रकाशित करने के लिए 2 माह का समय दिया जाएगा। अब ऐसे में अगले माह बच्चों के नए सत्र कैसे आरम्भ होंगे इस संदर्भ में कुछ नहीं कहा जा सकता है। बस यह कयास लगाया जा सकता है कि स्कूल में किताबे जून तक पहुंच पाएगी और इसके बाद ही इनका वितरण आरम्भ होगा।