रूस को G20 समूह से किया जाए बाहर:- अमेरिका
Mar 25, 2022, 09:41 IST
The Chopal
विदेश| रूस युकेन के मध्य जारी युद्ध को आज एक महीना पूरा हो गया है। इस एक महीने में रूस ने युकेन को तहस नहस कर दिया है। सैकड़ों की संख्या के लोगो ने अपनी जान गवाई है। वही अमेरिका रूस के खिलाफ लगातार सख्त रुख अपनाए हुए हैं और युक्रेन की मदद के लिए खड़ा है।
अब आज अमेरिका ने कहा है कि रूस के इस आतंकी रुख को देखते हुए वह चाहता है कि रूस को G20 समूह से बाहर कर दिया जाए। बता दें इससे पहले अमेरिका ने युक्रेन की आर्थिक मदद के लिए हाँथ बढ़ाया था। वही रूस को चेतावनी भी दी थी कि इस युद्ध का परिणाम उसे भुगतान होगा।
वही युक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कल एक बयान जारी पर पूरे विश्व से इस युद्ध को रोकने की अपील की थी उन्होंने कहा था इस युद्ध में लोगो की जान जा रही है रूस अब आतंकी रुख अपनाए हुए हैं और युक्रेन को तबाह करने की हर रणनीति अपनाने को तैयार है अगर यह युद्ध नहीं रोका गया तो इसका प्रभाव पूरे विश्व पर पड़ेगा।

