The Chopal

पुतिन ने की यूक्रेन के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन चलाने की घोषणा

   Follow Us On   follow Us on
Putin's
The Chopal
यूक्रेन| रूस और यूक्रेन के मध्य जारी विवाद तेज हो गया है और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन की घोषणा कर दी है। रूस ने यूक्रेन के खिलाफ विद्रोही रुख अपनाते हुए यूक्रेन से हथियार डालने को कहा है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की है की उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन चलाने की घोषणा की है। 
बता दें इससे पूर्व यूक्रेन राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्‍की ने एक बयान जारी कर कहा था सावधान रहने की आवश्यकता है। आगामी समय मे यूक्रेन को बड़े युद्ध का सामना करना पड़ सकता है। 
बता दें अभी हाल ही में अमेरिका और कनाडा ने रूस के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने के बाद यहां के राष्ट्रपति वालिमदिर पुतिन पर रूस को भड़काने और अलगाववादी रुख अपनाने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा है की पुतिन ने रूस को यूक्रेन के खिलाफ उकसाने का काम किया है। यदि वह संयम से काम करते तो आज यह स्थिति न पैदा होती। जो बाइडेन ने वाइट हाउस पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में मीडिया कर्मियों से कहा, हमे रूस का रुख दिखाई दे रहा है वह आक्रमण की स्थिति में है। हम रूस के साथ सभी आर्थिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं और आगे आने वाली चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।