The Chopal

कश्मीरी पंडितों के पलायन को रोकने के लिए राजीव गांधी ने किया था प्रयास

   Follow Us On   follow Us on
Rajeev Gandhi
The Chopal
दिल्ली| विवेक अग्निहोत्री की फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स सुर्खियों में है। इसे वर्तमान सरकार का समर्थन प्राप्त हुआ है। वही यह फ़िल्म कश्मीरी पंडितों के पलायन का दर्द बयां कर रही है। जहां एक ओर सरकार का इस फ़िल्म को समर्थन प्राप्त है वही दूसरी ओर कई लोग इस फ़िल्म की आलोचना भी कर रहे हैं। लेकिन अब इस फ़िल्म को लेकर राजनीति भी आरंभ हो चुकी है। पक्ष विपक्ष दोनो ही अपने अपने स्तर से इस फ़िल्म पर चर्चा कर रहे हैं। 
अब इसी बीच सोमवार को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कश्मीरी पंडितों के पलायन का जिक्र लोकसभा में छेड़ दिया। उन्होंने 1990 में हुए इस पलायन के दर्दनाक मंजर का जिक्र करते हुए भाजपा सरकार को घेरा और कहा, जब कश्मीरी पंडित अपना घर छोड़ने को मजबूर हो रहे थे तब उस वक़्त के तत्कालीन विपक्षी नेता राजीव गांधी ने तत्कालीन वीपी सिंह सरकार से आग्रह किया था कि वह कश्मीर में हो रहे अत्याचारों को रोकें। 
उन्होंने कहा उस समय बीजेपी समर्थन से वीपी सिंह सरकार चल रही थी। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल जगमोहन ने पलायन कर रहे पंडितों से कहा था हम आपको नहीं बचा सकते चले जाइए।