The Chopal

पुनः संचालित हुई विधानपरिषद चुनाव की प्रक्रिया

   Follow Us On   follow Us on
Vidhan Parishad
The Chopal
उत्तरप्रदेश| आज यानी मंगलवार को यूपी में विधानपरिषद की 36 सीटों के लिए स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू होगी। इस चुनाव को पहले करवाए जाने के लिए फरवरी में अधिसूचना जारी हुई थी। जिसके लिए नामांकन चार और पांच फरवरी को दाखिल हुआ था हालांकि बाद में इसे स्थगित कर दिया गया था। वही अब इस चुनाव को पुनः करवाने का निर्णय हुआ है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला के मुताबिक प्रथम चरण जिसकी नामांकन प्रक्रिया फरवरी में जहां से रोकी गई थी वहीं से आगे बढ़ाई जाएगी। 15 मार्च से 19 मार्च तक नामांकन स्वीकार किए जाएंगे। यानी पहले चरण की 29 सीटों के लिए जिन लोगों ने 4 व 5 फरवरी को नामांकन किया था वह मान्य होगा। उसे दोबारा नामांकन करने की जरूरत नहीं है।

जाने कहां कहां होंगे नामंकन:- 

मुरादाबाद
बिजनौर
 रामपुर
बरेली
बदायूं
पीलीभीत
शाहजहांपुर
हरदोई
खीरी
सीतापुर
लखनऊ
उन्नाव
रायबरेली
प्रतापगढ़
सुल्तानपुर
 बाराबंकी
बहराइच
आजमगढ़-मऊ
 गाजीपुर
 जौनपुर
 वाराणसी
 मिर्जापुर-सोनभद्र
 इलाहाबाद
 बांदा-हमीरपुर
 झांसी-जालौन-ललितपुर
कानपुर-फतेहपुर
इटावा-फर्रूखाबाद
आगरा-फिरोजाबाद
अलीगढ़
 बुलन्दशहर
मेरठ-गाजियाबाद 
मुजफ्फरनगर-सहारनपुर 
मथुरा-एटा-मैनपुरी
इसके अलावा स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए 19 मार्च तक नामांकन लिए जाएंगे। मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से 2 सदस्य तथा शेष निर्वाचन क्षेत्रों से 1-1 सदस्य निर्वाचित होने हैं।