अभी भारत के नागरिकों को यूक्रेन से निकालने की कोई तैयारी नहीं
Feb 17, 2022, 22:11 IST
The Chopal
विदेश| अमेरिका जिसने यूक्रेन से अपने नागरिकों को निकलने की हिदायत दी थी वहीं भारत की अभी यहां से अपने नागरिकों को निकालने की कोई योजना है क्योंकि विदेश मंत्रालय ने कहा है की भारत अपने यहां के नागरिकों की सुरक्षा सुरक्षित करने में लगा हुआ है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा, हम शान्ति के प्रतीक पर विश्वास रखते हैं। हम दीर्घकालिक शांति बनाए रखने हेतु इस समस्या के समाधान के पक्षधर हैं।
उन्होंने आगे कहा, कीव में भारतीय दूतावास छात्रों के सम्पर्क में बने हुए हैं। वह छात्रों की स्थिति पर नजदीक से नजर रखे हुए हैं और उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वही अभी वहां से निकासी की कोई विशेष योजना नहीं है और न ही किसी विशेष संसाधन का उपयोग किया गया है।
In view of the prevailing situation in Ukraine, a Control Room has been set up at @MEAIndia to provide information and assistance:
— Arindam Bagchi (@MEAIndia) February 16, 2022
📞Phone: 1800118797 (Toll free)
+91-11-23012113
+91-11-23014104
+91-11-23017905
📠Fax: +91-11-23088124
📧Email: situationroom@mea.gov.in
उन्होंने आगे कहा, अभी भारतीय विमान वाहकों को यूक्रेन के लिए उड़ान भरने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। बता दें भारत और यूक्रेन के मध्य एयर बबल उड़ान की सुविधा है।
बता दें विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन की सीमा का ज़िक्र करते हुए कहा, यूक्रेन-रूस सीमा पर वास्तव में क्या हो रहा है, इसके बारे में हम ठोस कुछ नहीं कह सकते और जहां तक स्थिति की गंभीरता का सवाल है, यह स्पष्ट है कि जब भी हम कोई परामर्श जारी करते हैं तो एक आकलन के बाद ही करते हैं .

