The Chopal

Russia Ukraine War-अब यूक्रेन की मदद को आगे आए एलोन मस्क खोली अपनी स्टारलिंक इंटरनेट सेवाए

   Follow Us On   follow Us on
elon musk starlink

The Chopal : अरबपति उद्यमी एलोन मस्क (Elon Musk) ने शनिवार को कहा कि उनकी कंपनी स्पेसएक्स की स्टारलिंक उपग्रह ब्रॉडबैंड सेवा (SpaceX's Starlink satellite broadband service) यूक्रेन में शुरू कर दी  गई है. और यह सेवा रूसी हमलों के बीच संकटग्रस्त देश यूक्रेन की राजधानी कीव के आधिकारिक अनुरोध के बाद स्पेसएक्स  द्वारा   शुरू की गई है.आपकी जानकारी के लिए बता  दे कि  कीव के अधिकारियों ने टेक टाइटन से ट्वीटर के माध्यम से  अपने संकटग्रस्त देश में ये सुविधा प्रदान करने का आग्रह किया था.


 

इसके बाद अरबपति उद्यमी एलोन मस्क ने अपने ट्वीटर हैन्डल से  ट्वीट किया, "मार्ग में अधिक टर्मिनल" जोड़ते हुए "स्टारलिंक सेवा अब यूक्रेन में सक्रिय है." 


यूक्रेन के डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन मंत्री मायखाइलो फेडोरोव द्वारा मस्क से यूक्रेन को स्टारलिंक सेवाएं प्रदान करने का आग्रह करने के लगभग 10 घंटे बाद  एलोन मस्क का   यह ट्वीट आया है. जैसा कि आपको पता है कुछ दिनों पहले ही पड़ोसी देश रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया है.जिस से वहा का जन जीवन और इंटरनेट प्रभावित हुआ है. 

इससे पहले यूक्रेन के डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन मंत्री मायखाइलो फेडोरोव ने एलोन  मस्क को टैग करके  ट्वीट किया था, "जहां आप मंगल ग्रह पर कॉलोनी बनाने की कोशिश कर रहे हैं, और वहीं रूस यूक्रेन पर कब्जा करने की कोशिश में लगा हुआ  है! जब आपके रॉकेट अंतरिक्ष में  सफलतापूर्वक कदम रख रहे हैं, तब रूसी रॉकेट यूक्रेनी नागरिकों पर हमला कर रहे हैं! इन सबके बीच  हम आपसे यूक्रेन को स्टारलिंक स्टेशन प्रदान करने का अनुरोध करते हैं."

रूसी हमलों के बीच एलोन मस्क ने यूक्रेन का  यह अनुरोध कबूला, सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस की शुरू जब से रूस ने यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू किया है, वहां इंटरनेट सेवा में व्यवधान आया है.

मंत्री मायखाइलो फेडोरोव ने अरबपति मस्क से ये  भी अनुरोध किया कि वो समझदार रूसी नागरिकों को अपनी सरकार के आक्रमण के खिलाफ खड़े होने के लिए संबोधित करें. 
इन सबके बीच , इंटरनेट मॉनिटर नेटब्लॉक्स ने कहा है कि जब से रूस ने यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू किया है, यूक्रेन ने "इंटरनेट सेवा में महत्वपूर्ण व्यवधानों की एक श्रृंखला" लगातार देखी है.वही आपको बता दे कि एलोन मस्क कि स्टारलिंक 2,000 से अधिक उपग्रहों का एक समूह संचालित करता है जिसका मुख्य उद्देश्य पूरे ग्रह में इंटरनेट कि सेवा  प्रदान करना है.