रूस के पास हमले के अलावा कोई विकल्प नहीं था:- पुतिन
Feb 25, 2022, 09:38 IST
Ukraine russian
The Chopal
यूक्रेन| रूस द्वारा यूक्रेन पर हुए हमले को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है की रूस की सुरक्षा हेतु यूक्रेन पर हमला करने के अलावा हमारे पास कोई अन्य विकल्प नहीं था। पुतिन ने यह प्रतिक्रिया तब दी है जब पश्चिम के देशों ने इस युद्ध के चलते रूस के साथ प्रतिबंध को कड़ा करने की बात कही है।
पुतिन ने कहा कि उनके पास विशेष सैन्य अभियान को आदेश देने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं था। सुरक्षा के तमगे को ध्यान में रखते हुए हमने ऐसा किया है। रूस वैश्विक अर्थव्यवस्था का हिस्सा बना रहना चाहता है और उसकी वर्ल्ड इकोनॉमी को नुकसान पहुंचाने की कोई योजना नहीं है।
बता दें इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अन्य देशों के लिए चेतावनी जारी की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, कोई भी देश इस हमले में हस्तक्षेप न करे परिणाम बुरे होंगे। आपने कल्पना नहीं की होगी वो मंजर देंखने को मिलेगा।
पुतिन ने यह चेतावनी मुख्यतः नाटो और अमेरिका को दी है। उसने कहा है की यदि वह यूक्रेन हमले में हस्तक्षेप करेंगे तो उसका बुरा परिणाम उन्हें झेलना पड़ेगा।

