The Chopal

भारत आ सकते हैं रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

   Follow Us On   follow Us on
भारत आ सकते हैं रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव
The Chopal
भारत| एक ओर रूस और युक्रेन के मध्य जारी युद्ध को आज 34 वां दिन होने को है। वही अब इस बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अगले सप्ताह भारत आने की उम्मीद जताई है। सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार भारत के मास्को से तेल व सैन्य उपकरण की खरीद पर चर्चा हो सकती है।
बता दें रूस युक्रेन में मध्य जारी युद्ध के बीच रूस की यह भारत में सर्वोच्च स्तरीय यात्रा होगी। हालांकि अभी इस संदर्भ में कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें भारत ने युक्रेन रूस के बीच जारी युद्ध के लिए कभी भी रूस की आलोचना नहीं की है वही रूस के विरोध में हुई संयुक्त राष्ट्र की बैठक में भी उसने मतदान करने से इनकार किया था और रूस रुस के विरोध में वोट नहीं दिया था।