The Chopal

श्री लंका की नौ सेना ने भारत के 12 मछुआरों को लिया हिरासत में

   Follow Us On   follow Us on
Shrilanka
The Chopal
विदेश:- श्री लंका की नौ सेना ने भारत के 12 मछुआरों को अवैध रूप से मछली पकड़ने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही उन्होंने उनकी 2 नौका भी जब्त की गईं हैं। आधिकारिक बयान से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मछुआरों के तलाईमन्नार के उत्तर में समुद्र के किनारे से गिरफ्तार किया गया है। 
अधिकारियों के मुताबिक मछुआरे समुद्र के नीचे तल पर जाल बिछाकर मछलियां पकड़ रहे थे। तलाईमन्नार के उत्तर में समुद्र के किनारे 12 फरवरी को अभियान चलाया गया जिसके बाद मछली पकड़ने वाली नाव के साथ 12 मछुआरों को गिरफ्तार किया। इस बार यह तीसरी बार है जब मछुआरों को श्री लंकाई सैनिकों को हिरासत में लिया गया है। 
बता दें इससे पहले, नौसेना ने आठ फरवरी को भी कथित तौर पर श्रीलंकाई समुद्री सीमा के अंदर मछलियां पकड़ रहे 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और मछली पकड़ने की उनकी तीन नौकाओं को भी जब्त कर लिया था. उसने एक फरवरी को 21 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था।