The Chopal

यूक्रेन में फंसे भारत के छात्र बोले, युद्ध अभी तीन दिन चलने के आसार

   Follow Us On   follow Us on
Ukraine russian
The Chopal
यूक्रेन| यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध छिड़ गया है इस युद्ध ने पूरे विश्व की चिंता को बढ़ा दिया है। लेकिन भारत मे इसका अलग ही प्रभाव देखने को मिल रहा है। क्योंकि यहां के कई लोग यूक्रेन में फंसे हुए हैं। खबर मेरठ से है जहां के कई छात्र यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं, हमले के बाद वे वहां फंस गए हैं। अब इन लोगों के घर मे दहशत का माहौल बना हुआ है लोग भारत सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं। 
अब इस बीच मेरठ शहर के मलियाना निवासी उपन्यासकार विनोद प्रभाकर के बेटे प्रियांशु प्रभाकर का 25 फरवरी को भारत वापसी के लिए टिकट था। लेकिन आज यूक्रेन पर रूस ने हमला कर दिया जिसके बाद इनके वापस आने की संभावना कम है फिलहाल। प्रियांशु अपने परिजनों के सम्पर्क में बने हुए हैं उन्होंने बताया है की उन सबको यूनिवर्सिटी कैम्पस में एकत्रित कर लिया गया है। हालांकि मिसाइल ऊपर से गुजर रही है लेकिन वह सब सुरक्षित है। 
उन्होंने बताया की अभी कुछ कहा नहीं जा सकता की इस प्रकार की स्थिति कब तक बनी रहेंगी। हालांकि रूस सिर्फ यूक्रेन की सैन्य शक्ति पर प्रहार कर रहा है। युद्ध जारी है ख़तरे के आसार हैं। वहीं यह कयास लगाया जा रहा है की यह युद्ध तीन दिन तक चलेगा।