सोनिया की जी-23' समूह के नेताओं के साथ को लेकर सुनील जाखड़ ने कही यह बात
Mar 24, 2022, 08:08 IST
देश| पांच राज्यों में मिली करारी हार के बाद से कांग्रेस में उथल पुथल मची हुई है। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ‘जी-23' समूह के नेताओं के साथ बैठकों कर रही है। अब इस बैठक को लेकर पंजाब इकाई के नेता सुनील जाखड़ ने एक ट्वीट कर कहा है कि असंतुष्टों को 'बहुत ज्यादा' भाव देने से न केवल दूसरे असंतुष्टों के हौसले बुलंद होंगे, बल्कि इससे पार्टी कार्यकर्ता भी हतोत्साहित होंगे।
उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि ''झुक कर सलाम करने में क्या हर्ज है मगर सर इतना मत झुकाओ कि दस्तार गिर पड़े। जानकारी के लिए बता दें उनके इस ट्वीट में सोनिया गांधी के जी 23 समूह की हुई बैठकों की कतरन भी शामिल है।
झुक कर सलाम करने में क्या हर्ज है मगर
— Sunil Jakhar (@sunilkjakhar) March 23, 2022
सर इतना मत झुकाओ कि दस्तार गिर पड़े
Indulging the dissenters - 'too much' - will not only undermine the authority but also encourage more dissent while discouraging the cadre at the same time. pic.twitter.com/59DuhBb5vI

