युक्रेन में युद्ध के दौरान परेशान बच्चो की मदद के लिए उतरे टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर
Mar 19, 2022, 10:20 IST
The Chopal
विदेश| रूस यूकेन के मध्य युद्ध जारी है। आज युद्ध का 24 वां दिन है। इतने दिनों में रूस ने पूरे युक्रेन को बर्बाद कर दिया है। वही यदि हम संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट की ओर गौर करें तो इस युद्ध मे युक्रेन के अब तक 816 नागरिक अपनी जान गवा चुके हैं।
वही आज सुबह युक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने युक्रेन में तबाही को रोकने के लिए मास्को के साथ शान्ति वार्ता करने का प्रस्ताव रखा है। वही युक्रेन के राष्ट्रपति ने यह बयान भी दिया था कि युक्रेन नाटो देश मे शामिल नहीं होगा। अमेरिका का दावा है कि रूस ने युक्रेन पर अब तक 1000 मिशाइल दागी है।
वही अब युक्रेन में तबाह हुए कई शहरों की मदद के लिए टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर सामने आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर कहा है कि मैं और मेरा परिवार युकेन में जंग की वजह से व्यथित बच्चों की स्थिति देखकर परेशान हैं। उनकी इस स्थिति को देखकर हमने यह निर्णय लिया है कि हम उन्हें 5 लाख डॉलर की मदद देंगे।

