The Chopal

व्यक्ति बापू की बात को नहीं मानता वह हिंदुस्तानी नहीं वह महापापी और महाअयोग्य:- नीतीश कुमार

   Follow Us On   follow Us on
Nitish Kumar
The Chopal
बिहार| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अक्सर ही अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वही अब इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद में शराबबंदी कानून संशोधन विधेयक पर एक बयान दिया और कहा ज़हरीली शराब के सेवन से जिन लोगों की मौत हुई हैं. उनको कोई राहत नहीं दी जाएगी।
उन्होंने आगे कहा जो व्यक्ति बापू जी की बात को नहीं मानता वह  हिंदुस्तानी नहीं हैं. वो महापापी और महाअयोग्य हैं। उसके लिए किसी प्रकार की कोई सहानुभूति नहीं है। उन्होंने आगे कहा, पहले लोग राज्य में शराब पर पैसा बर्बाद करते थे लेकिन आज लोग अपने पैसे को सही ढंग से सही जगह पर लगा रहे हैं। उनके घर मे अब शान्ति रहती है और घर की महिलाएं खुश हैं शराब बंदी से उनके घरों की कलह कम हुई है। 
बता दें बिहार विधानसभा ने बुधवार को निषेध एवं उत्पाद शुल्क संशोधन विधेयक, 2022 को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया है। इस विधेयक के माध्यम से शराबबंदी कानून को कम सख्त बनाया गया है।