अगले हफ्ते यूक्रेन के लिए रवाना होंगे तीन विमान:- एयर इंडिया
Feb 19, 2022, 10:06 IST
The Chopal
विदेश| यूक्रेन से भारत के छात्रों की निसकसी की तैयारी शायद अब पूरी हो चुकी है। एयर इंडिया ने घोषणा की है की वह अगले हफ्ते यूक्रेन और भारत के मध्य तीन विमान संचालित करेगा। विमानन कंपनी मिली जानकारी के मुताबिक यह विमान 23, 24, 26 फरवरी को उड़ान भरेंगे।
बता दें इससे पहले विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन में स्थित भारतीय की मदद हेतु एक कंट्रोल रूम स्थपित किया गया है। यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने पूर्वी यूरोपीय देश में भारतीयों की मदद के लिए 24 घंटे की हेल्पलाइन भी स्थापित की है।
बता दें रूस ने नौसेना अभ्यास के लिए काला सागर में युद्धपोत भेजने के अलावा यूक्रेन से सटी सीमा पर लगभग एक लाख सैनिक तैनात कर रखे हैं। बताया जा रहा है की रूस यूक्रेन पर हमला करने की योजना बना रहा है। लेकिन रूस इस दावे से इनकार कर रहा है और कह रहा है उसकी ऐसी किसी भी प्रकार की कोई योजना नहीं है।

