The Chopal

रूस यूक्रेन हमले को लेकर भारत से संवाद करेगा अमेरिका| बाइडेन

   Follow Us On   follow Us on
Ukraine
The Chopal
अमेरिका| रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध ने सभी देशों की चिंता बढ़ा दी है। G7 की बैठक ने रूस की कड़ी आलोचना की है और रूस के राष्ट्रपति पुतिन को चेतावनी दी है की उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी। वहीं अब इस विषय पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है रूस के सैन्य अभियान के बाद वह यूक्रेन संकट पर भारत के साथ संवाद करेगा। 
जो बाइडेन ने वाइट हाउस पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, वह यूक्रेन संकट पर भारत के साथ संवाद करेंगे और इसका हल खोजेंगे। वहीं कयास यह भी लगाया जा रहा है की अमेरिका और भारत की रूस के साथ स्थिति भिन्न है। यदि हम भारत की बात करें तो लम्बे समय से भारत और रूस के मध्य मैत्री पूर्ण सम्बंध है और अमेरिका व रूस में कुछ मतभेद देंखने को मिल रहे हैं। ऐसे में भारत और अमेरिका के बीच हुआ संवाद कुछ अलग ही मोड़ लेगा। 
बता दें इस हमले पर G7 की प्रतिक्रिया के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है की रूस की सुरक्षा हेतु यूक्रेन पर हमला करने के अलावा हमारे पास कोई अन्य विकल्प नहीं था। पुतिन ने यह प्रतिक्रिया तब दी है जब पश्चिम के देशों ने इस युद्ध के चलते रूस के साथ प्रतिबंध को कड़ा करने की बात कही है।
पुतिन ने कहा कि उनके पास विशेष सैन्य अभियान को आदेश देने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं था। सुरक्षा के तमगे को ध्यान में रखते हुए हमने ऐसा किया है। रूस वैश्विक अर्थव्यवस्था का हिस्सा बना रहना चाहता है और उसकी वर्ल्ड इकोनॉमी को नुकसान पहुंचाने की कोई योजना नहीं है।