The Chopal

यूक्रेन का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र हुआ तबाह

   Follow Us On   follow Us on
Ukrain Russia
The Chopal
विदेश| यूक्रेन को रूस के मध्य जारी युद्ध का आज नौ वां दिन है। युक्रेन में हर तरफ तबाही मची हुई है। गोलीबारी और मिसाइलों की आवाज से हर कोई दहल रहा है। वही रूसी सैनिकों के हमले के बाद यूक्रेन में ज़ापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा  संयंत्र में आग लग गई। यह सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र था। 
रूसी लेखक दिमित्रो ओरलोव ने एक सोशल मीडिया पोस्ट किया है उन्होंने लिखा है रूसी सैनिक और यूक्रेन के लोगो के बीच हुए युद्ध मे कई लोग हताहत हुई है। बता दें खबर यह भी थी कि रूसी सैनिकों ने टैंक के साथ शहर में प्रवेश किया था उनकी योजना इस परमाणु संयंत्र को जब्त करने की थी। 
बता दें अभी हाल ही में यूक्रेन ने सोशल मीडिया से यह अनुरोध किया था कि वह उनके यहां से अपने सम्पर्क को काट दें। यू ट्यूब ने असाधारण परिस्थितियों की दलील देते हुए कहा है कि रूस यूक्रेन में जारी विवाद के चलते यू ट्यूब पर मोनोटाइजेशन रुक गया है इसलिए वह ऐसे चैनलों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं जिसमे मुख्यतः रूस के कई चैनल सम्मिलित हैं। 
YouTube के प्रवक्ता आइवी चोई ने कहा कि यू ट्यूब कई रूसी चैनलों के मुद्रीकरण पर प्रतिबंध लगा रहा है। जो रूस और यूक्रेन के मध्य जारी विवाद के दायरे में आते हैं। मीडिया आउटलेट ने चोई के हवाले से कहा, "हम इन चैनलों के लिए सिफारिशों को महत्वपूर्ण रूप से सीमित कर देंगे। उन्होंने आगे कहा, इस निर्णय पर आगे की कार्यवाही परिस्थितियों के अनुसार होगी। वही जो लोग सोशल मीडिया के नियमों का उल्लंघन करेंगे उनके वीडीयो को डिलीट कर दिया जाएगा।