The Chopal

मतदाताओं ने हमेशा चौंकाया है, एक दिन भाजपा को इसकी अनुभूति होगी:- शशि थरूर

   Follow Us On   follow Us on
Shashi Tharoor
The Chopal
देश| भारत के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस की इस हार ने कांग्रेस को राजनीति में कई कदम पीछे धकेल दिया है। लोगो कांग्रेस की लगातार आलोचना कर रहे हैं। अब इस बीच बहुचर्चित कांग्रेस नेता शशि थरूर का एक नया बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि भारत के मतदान ने हमेशा लोगों को चौकाया है एक दिन इस बात की अनुभूति भाजपा को अवश्य हो जाएगी।
थरूर ने जयपुर साहित्य महोत्सव (JLF) में कहा, कांग्रेस गोवा और उत्तराखंड में बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी। हमारे पास अकेली सबसे बड़ी पार्टी होने की कई संभावनाएं थी। लेकिन हम असफल हुए । हालांकि मैं आपका ध्यान इस ओर आकृष्ट करना चाहता हूं कि दोनों राज्यों में मतदाताओं की संख्या अपेक्षाकृत कम है और शायद इस स्थिति के लिए यह जिम्मेदार है.
उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को इंगित करते हुए कहा, प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी के लिए बेहतर प्रचार किया। इसलिए उनपर हार का सम्पूर्ण दोष मढ़ना गलत होगा। हमने जगह जगह देखा उन्होंने निष्ठा के साथ कांग्रेस को उभारने की कोशिश की और उन्हें यूपी की पुलिस ने दो बार हिरासत में लिया। 
मतदाताओं का जिक्र करते हुए शशि थरूर ने कहा मतदाताओं में लोगो को चौकाने की शक्ति है। इस बार उन्होंने भाजपा को वह दिया जो वह चाहती थी लेकिन एक दिन मतदान इन्हें चौंका देंगे।