The Chopal

कांग्रेस और टीआरएस में किसानों के मुद्दे पर छिड़ी जंग

   Follow Us On   follow Us on
Rahul Gandhi
The Chopal
दिल्ली| अभी हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस लगातार राजनीति में वापसी के लिए अपनी रणनीति को मजबूत कर रही है। वही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार विपक्ष पर कटाक्ष कर रहे हैं। अब राहुल ने टीआरएस सरकार पर आरोप लगाया है कि वह तेलंगाना में किसानों की धान खरीद को नजर अंदाज कर रही है। वही राहुल के इस बयान पर टीआरएस सरकार ने राहुल पर पलटवार किया है और कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एकजुटता न दिखाए और इस मुद्दे को संसद में उठाए। 
राहुल के ट्वीट को इंगित करते हुए टीआरएस की पूर्व सांसद कविता कलवाकुंतला ने कहा है कि यदि आप ईमानदार है तो लोकसभा में आए और तेलंगाना के सांसदों के समर्थन में प्रदर्शन करें। क्योंकि हमारी मांग एक खरीद नीति की है।
जानकारी के लिए बता दें राहुल गांधी ने ट्वीट किया था कि यह बेहद शर्म की बात है कि भाजपा और टीआरएस किसानों के मुद्दे पर राजनीति कर रही है और धान खरीद को नजर अंदाज कर रही है। उन्होंने कहा था कि किसानों को प्रताड़ित करना बंद किया जाए। तेलंगाना में उपजे एक एक दाने की खरीद होने तक कांग्रेस पार्टी उनके पक्ष में खड़ी रहेगी और उनके लिए लड़ाई लड़ती रहेगी।