The Chopal

हम पुतिन को नही रोक सकते:- सुप्रीम कोर्ट

   Follow Us On   follow Us on
Supreme court
The Chopal
Ukrain Russia war| यूक्रेन रसिया के बीच जारी युद्ध का सातवां दिन है। रूस लगातार यूक्रेन पर आत्मघाती हमला कर रहा है और यूक्रेन को तबाह करने को आमादा है। यूक्रेन रूस को लगातार जवाब दे रहा है और उसके वार पर पलटवार कर रहा है। वही इस युद्ध ने भारत की चिंताएं बढ़ा रखी है क्योंकि भारत के छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। 
भारत लगातार इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और छात्रों को वहां से निकालने का प्रयास कर रहा है। अब इस संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने चिंता व्यक्त की है और याचिका दायर कर कहा है कि यूक्रेन में फंसे छात्रों को वापस लाने के लिए जल्द ही कड़े कदम उठाने चाहिए।
सीजेआई एन वी रमना ने इस याचिका पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कहा है कि हमे छात्रों के प्रति हमदर्दी है लेकिन कोर्ट इस विषय मे अपनी तरफ से कुछ नहीं कर सकता और न हम पुतिन को यह आदेश दे सकते हैं कि वह युद्ध रोक दें। सरकार छात्रों को वापस लाने के लिए जरूरी कदम उठा रही है। 
जानकारी के लिए बता दें यूक्रेन में भारत के एक मेडिकल छात्र की मौत हो गई है। छात्र की मौत के बाद भारत सरकार की कड़ी आलोचना हो रही है। विपक्ष जहां एक तरफ नवीन की मौत पर दुःख व्यक्त कर रहा है वही वह उनकी मौत के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहा है।