हम डरेंगे नहीं हम अंतिम सांस तक लड़ेंगे:- वोलोदिमीर जेलेंस्की
Mar 9, 2022, 09:55 IST
The Chopal
विदेश| युक्रेन और रूस के बीच जारी भीषण युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। रूस लगातार आत्मघाती रुख अपनाए हुए हैं और युक्रेन को तबाह करने को आमादा है। अब इसी बीच युक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ब्रिटेन के सांसदो से यह अपील की है कि उनके देश पर रूस द्वारा किए हमले के बाद वह रूस को आतंकवादी देश घोषित करें।
बता दे वोलोदिमीर जेलेंस्की ने वीडियो कॉल के माध्यम से हाउस ऑफ कॉमन्स को संबोधित किया । वोलोदिमीर जेलेंस्की का भाषण इतना प्रभावी था कि सभा से जुड़े सभी सांसदों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया और उनके जज्बे को सलाम किया।
उन्होंने अपने संबोधन के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का शुक्रिया अदा किया और पश्चिमी देशों की सहायता का हवाला देते हुए कहा कि युक्रेन को सहायता की आवश्यकता है। वह रूस को आतंकवादी देश घोषित करें उसकी युक्रेन पर हमला करने की नीति निंदनीय है। वही हम उनसे डरेंगे नही हम अंतिम सांस तक लड़ेंगे।
बता दें इससे पूर्व रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा था वह युक्रेन के साथ चल रहे युद्ध को तब तक विराम नहीं देंगे जब तक कि युक्रेन उनकी शर्तो को नही मानता और हथियार नही डालता है।

