The Chopal

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर पत्रकार ने उठाया सवाल तो तिलमिला उठे योग गुरु राम देव

   Follow Us On   follow Us on
Ramdev

The Chopal

देश| योग गुरु बाबा रामदेव वैसे तो हर मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करने से कतई नहीं कतराते। वह अक्सर सरकार की नीतियों पर अपना मत व्यक्त करते हैं और लोगो को उन नीतियों के लाभ हानि से भी परिचित करवाते हैं। लेकिन आज जब उनसे देश मे बढ़ी महंगाई को लेकर पत्रकारों ने सवाल किये तो वह तिलमिला उठे और असमंजस में आ गए। 

मीडिया कर्मियों ने उनसे उनके उस बयान पर सवाल किया जिसमें उन्होंने कहा था कि लोगों को ऐसी सरकार पर विचार करना चाहिए जो 40 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल और 300 रुपये  प्रति सिलेंडर पर रसोई गैस सुनिश्चित कर सके। ज्यो ही पत्रकार ने रामदेव से यह सवाल किया उनके तेवर बदल गए उन्होंने कहा कि हां तब मैंने ऐसा कहा था। आप इस विषय पर क्या कर सकते हैं। आप मुझसे इस प्रकार के सवाल न करें मैने कोई आपके सवालों का जवाब देने का ठेका नहीं लिया है।