The Chopal

भारत निर्मित कोरोना वैक्सीन ने मचाई धूम, अबतक 10 देशों ने की उपलब्ध करवाने की मांग

कोरोना महामारी COVID-19 के बीच ‘मेड इन इंडिया’ कोरोना वैक्सीन की मांग दुनिया मे बढ़ती जा रही है। अब तक करीब दस देश ऐसे हैं, जिन्होंने भारत में बनी वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया है। वैक्सीन की मांग आने वाले दिनों में कई गैर एशियाई देशों से भी आने वाली है। सूत्रों ने
   Follow Us On   follow Us on
भारत निर्मित कोरोना वैक्सीन ने मचाई धूम, अबतक 10 देशों ने की उपलब्ध करवाने की मांग

कोरोना महामारी COVID-19 के बीच ‘मेड इन इंडिया’ कोरोना वैक्सीन की मांग दुनिया मे बढ़ती जा रही है। अब तक करीब दस देश ऐसे हैं, जिन्होंने भारत में बनी वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया है। वैक्सीन की मांग आने वाले दिनों में कई गैर एशियाई देशों से भी आने वाली है। सूत्रों ने कहा, कम लागत और प्रभावी डेटा के आधार पर मांग लगातार तेजी से बढ़ रही है। सूत्रों ने कहा भारत अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ दुनिया के अन्य देशों को आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। ब्राजील, मोरक्को, सऊदी अरब, म्यांमार, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, मंगोलिया, श्रीलंका जैसे देशों ने भारत से वैक्सीन की आधिकारिक तौर पर मांग की गुहार लगाई है,

सूत्रों ने बताया कि कोरोना वैक्सीन के वितरण में भारत सरकार बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, श्रीलंका और अफगानिस्तान जैसे पड़ोसी देशों को तवज्जो देगी। साथ ही अन्य देशों से आने वाली मांग को भी पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। गरीब देशों के लिए WHO में जाहिर की गई प्रतिबद्धता को भी भारत पूरा करेगा,

उधर नेपाल ने भी भारत से 120 लाख के करीब कोरोना वैक्सीन के टिके की मांग की है और भूटान ने 10 लाख डोज की मांग की है,