The Chopal

PNB और पतंजलि ने साथ मिलकर जारी किए क्रेडिट कार्ड मिलेगी 10 लाख की क्रेडिट लिमिट,जाने कैसे

   Follow Us On   follow Us on
pnb patnjli

The Chopal,

नई दिल्ली , देश मे पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड (PAL) ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की पार्टनरशिप में को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड अभी  लॉन्च किए हैं.  इन क्रेडिट कार्ड्स को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के RuPay प्लैटफॉर्म पर ऑफर किया   है और यह दो वेरियंट्स- PNB RuPay प्लैटिनम और PNB RuPay सेलेक्ट में उपलब्ध हैं.  

इसमे कैशबैक, लॉयल्टी प्वाइंट्स, इंश्योरेंस कवर समेत बहुत सारे फायदे
कंपनी द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि दोनों को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड्स पतंजलि प्रॉडक्ट्स खरीदने के लिए बेहतरीन क्रेडिट सर्विस ऑफर देते हैं.  इसके अलावा, क्रेडिट कार्ड्स में कैशबैक, लॉयल्टी प्वाइंट्स, इंश्योरेंस कवर समेत कई सारे  फायदे मिलते हैं.  आपको बता दे कार्ड लॉन्च से 3 महीने के लिए कार्डहोल्डर्स को पतंजलि स्टोर्स में 2500 रुपये और इससे ऊपर के ट्रांजैक्शंस पर 2 पर्सेंट का कैशबैक मिलेगा.  और  प्रति ट्रांजैक्शन कैशबैक की लिमिट 50 रुपये रखी है. 

इन कार्ड्स पर मिलेगी EMI और ऑटो-डेबिट की सुविधा

PNB RuPay प्लैटिनम और PNB RuPay सेलेक्ट कार्डहोल्डर्स को एक्टिवेशन पर 300 रिवॉर्ड प्वाइंट्स का वेलकम बोनस भी  मिलेगा.  इसके अलावा, उपभोगता को डोमेस्टिक एंड इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, कार्ड मैनेजमेंट के लिए PNB Genie मोबाइल एप्लीकेशन, ऐड-ऑन कार्ड फैसिलिटी, खर्च पर आकर्षक रिवॉर्ड प्वाइंट्स, EMI और ऑटो-डेबिट की सुविधा भी दी जाएगी 

इसके साथ कार्डहोल्डर्स को मिलेगी 10 लाख रुपये तक की क्रेडिट लिमिट

आपको बता कि प्लैटिनम और सेलेक्ट कार्ड्स पर एक्सीडेंटल डेथ और पर्सनल टोटल डिसएबिलिटी के लिए क्रमशः 2 लाख और 10 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलेगा.  PNB RuPay प्लैटिनम  क्रेडिट कार्ड पर 25,000 रुपये से 5 लाख रुपये तक की क्रेडिट लिमिट मिलेगी.  वहीं, PNB RuPay प्लैटिनम  सेलेक्ट कार्ड पर 50,000 रुपये से 10 लाख रुपये तक की क्रेडिट लिमिट मिलेगी.  PNB RuPay प्लैटिनम  प्लैटिनम कार्ड पर जीरो ज्वाइनिंग फीस लगेगी.  हालांकि, इसमें 500 रुपये की सालाना फीस भी रखी गई है वहीं, PNB RuPay प्लैटिनम सेलेक्ट कार्ड पर 500 रुपये की ज्वाइनिंग फीस और 750 रुपये की एनुअल फीस उपभोगता से ली जाएगी .