व्हाइट हाउस ने कहा हम भारत के साथ मना रहे हैं गणतंत्र दिवस
Jan 26, 2022, 09:11 IST
The chopal
अमेरिका| व्हाइट हाउस ने भारत को उसके 73 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, भारत और अमेरिका के मध्य लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखना दोनो की जिम्मेदारी है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के साथ इस बार गणतंत्र दिवस मना रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा, जब पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका आए थे तब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था भारत और अमेरिका के मध्य लोकतांत्रिक सम्बंध बनना नियति है जिसे कोई नहीं बदल सकता। हम भारत के साथ एक लंबा सफर तय करेंगे।

