The Chopal

पंजाब में बनेगा 110 किमी. का नया एक्सप्रेसवे, हरियाणा को भी फायदा, चंडीगढ़ पहुंचने में घटेगा समय

Punjab News : पंजाब के लोगों के लिए खुशखबरी सामने आई है। अब राज्य के लोगों का सफर सहूलियत भरा होने वाला है। इसके प्रदेश में 110 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे का राजस्थान और हरियाणा से चंडीगढ़ जाने वाले लोगों को भी बड़ा लाभ मिलेगा।

   Follow Us On   follow Us on
पंजाब में बनेगा 110 किमी. का नया एक्सप्रेसवे, हरियाणा को भी फायदा, चंडीगढ़ पहुंचने में घटेगा समय

Bathinda To Chandigarh : पंजाब के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अब सड़क पर सफर आसान होगा। NHAI पंजाब के लिए एक नया प्रोजेक्ट लेकर आ रहा है। इस प्रोजेक्ट से बठिंडा से चंडीगढ़ तक का सफर बेहद आसान हो जाएगा। पिछले काफी समय से ये प्रोजेक्ट रुका हुआ था। बता दें कि इससे बठिंडा से चंडीगढ़ की दूरी 50 किलोमीटर कम हो जाएगी। 

इस सड़क के बनने से बठिंडा, मुक्तसर, अबोहर के अलावा राजस्थान से बठिंडा के रास्ते चंडीगढ़ जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही हरियाणा में सिरसा और फतेहाबाद दोनों ही जिले बठिंडा के नजदीक हैं। इस एक्सप्रेसवे का फायदा इन दोनों जिलों को भी मिलेगा। पंजाब के कई जिलों में आने-जाने के लिए आसान रास्ता हो जाएगा।

आपको बता दें कि पहले लोगों को चंडीगढ़ जाने के लिए बठिंगा से बरनाला, संगरुर, पटियाला के जरिए जाना पड़ता था। इस प्रोजेक्ट के बाद अब लोगों को बरनाला से चंडीगढ़ तक लिंक रोड मिल जाएगी और उन्हें संगरूर और पटियाला जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही बरनाला से मोहाली आई.टी. सिटी तक एक अलग सड़क बनाई जाएगी। 

इस समय सरहिंद-मोहाली रोड का निर्माण चल रहा है और आने वाले समय में सरहिंद से बरनाला की सड़क का निर्माण भी शुरू हो जाएगा। यह सड़क बठिंडा से लुधियाना तक बन रही छह लेन सड़क से भी जुड़ेगी। NHAI द्वारा तैयार प्रोजेक्ट के अनुसार यह भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत एक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे होगा, जो चंडीगढ़ को बरनाला से मलेरकोटला, खन्ना बाईपास, सरहिंद और मोहाली के जरिए जोड़ेगा। इसकी दूरी 110 किमी होगी। इसके साथ ही ये सड़क लुधियाना से अजमेर तक बन रहे आर्थिक गलियारे से भी जुड़ेगी।