The Chopal

UP : आगरा कैंट से लेकर यहां तक बनेंगे 14 नए मेट्रो स्टेशन, 29.4 किलोमीटर होगी मेट्रो लाइन

UP Metro : हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक ये कहा जा रहा है कि आगरा कैंट से लेकर यहां तक 14 नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके लिए 14 स्टेशनों का निर्माण होगा। टेंडर हो चुके हैं और डिपो भी चिह्नित हो गए हैं।
   Follow Us On   follow Us on
UP: 14 new metro stations will be built from Agra Cantt to here, the metro line will be 29.4 kilometers

UP : आगरा मेट्रो ट्रेन चलाने के लिए दूसरे चरण की तैयारी भी की जा रही है। इसमें आगरा कैंट से यमुना पार के कालिंदी विहार तक मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी। इसके लिए 14 स्टेशनों का निर्माण होगा। टेंडर हो चुके हैं और डिपो भी चिह्नित हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश मेट्रो कारपोरेशन लिमिटेड के पीआरओ पंचानन मिश्रा ने बताया कि आगरा में मेट्रो ट्रेन 29.4 किलोमीटर चलाई जाएगी। पहले चरण में ताज पूर्वी से सिकंदरा के बीच 14 किमी की दूरी है। इसमें 14 स्टेशन हैं। दूसरे चरण में आगरा कैंट से यमुनापार के कालिंदी विहार कॉलोनी तक ट्रेन चलाई जाएगी। इसकी दूरी 15.4 किमी की दूरी है, जिसमें 14 स्टेशन बनाए जाएंगे। इनमें आगरा कैंट, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलेक्ट्रेट, आगरा कॉलेज, हरीपर्वत, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज की पुलिया, कमल नगर, रामबाग, फाउंड्री नगर, मंडी समिति और कालिंदी विहार हैं। जरूरत पर एक स्टेशन और बढ़ाया जा सकता है, जो सुभाष पार्क के सामने बनाने के लिए प्रस्तावित है।

एमजी रोड पर एक पिलर पर बनेंगे स्टेशन-

एमजी रोड पर बनने वाले मेट्रो स्टेशन एक पिलर पर बनाए जाएंगे। फतेहाबाद रोड पर ये तीन पिलर पर बनाए जा रहे थे। उत्तर प्रदेश मेट्रो काॅरपोरेशन के पीआरओ पंचानन मिश्रा ने बताया कि एमजी रोड पर जगह कम है। निर्माण के दौरान जाम नहीं लगे, इसके लिए एक पिलर पर स्टेशन बनेगा। पिलर बीच में खड़ा किया जाएगा। हैदराबाद में इसी तरह स्टेशन बने हैं। फतेहाबाद में स्थान अधिक होने से तीन पिलर पर स्टेशन बने हैं। एक पिलर बीच में और दो किनारों पर है।

Also Read: यह हैं बिना नदियों वाला देश, फिर कैसे पूरी की जाती है पानी की आवश्यकता