The Chopal

राजस्थान से जाने वाली 14 ट्रेनों का बदल गया रूट, कोटा जंक्शन की जगह इस स्टेशन पर ठहराव, देखें समय सारणी

14 Weekly Train Time Table : नए साल में सोगरिया होकर जाने वाली 14 साप्ताहिक ट्रेनों का टाइम टेबल जारी हो गया है। वहीं कोटा-पटना एक्सप्रेस का लखनऊ-वाराणसी के बीच रूट भी चनगे हो गया है।

   Follow Us On   follow Us on
राजस्थान से जाने वाली 14 ट्रेनों का बदल गया रूट, कोटा जंक्शन की जगह इस स्टेशन पर ठहराव, देखें समय सारणी

SOGARIA RAILWAY STAION : रेल प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा को देखते हुए नए साल में 14 साप्ताहिक ट्रेनों को सोगरिया होकर संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों की समय-सारणी की घोषणा कर दी गई है।

कोटा-पटना ट्रेन 

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के बाराबंकी-अयोध्या कैंट-जफराबाद खण्ड पर अयोध्या कैंट स्टेशन यार्ड रिमाडलिंग कार्य के चलते कोटा-पटना-कोटा के मध्य चलने वाली ट्रेन दोनों दिशाओं में 9-9 ट्रिप लखनऊ-वाराणसी के मध्य परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी। यह गाड़ी दोनों दिशा में निर्धारित तिथियों में लखनऊ-वाराणसी के मध्यवर्ती स्टेशन अयोध्या कैंट, अयोध्याधाम, अकबरपुर, शाहगंज एवं जौनपुर नहीं जाएगी।

गाड़ी संख्या 13238 कोटा-पटना एक्सप्रेस 9 ट्रिप 19, 20, 22, 26, 27, 29 दिसम्बर, 2, 3, एवं 5 जनवरी को एवं गाड़ी संख्या 13237 पटना-कोटा एक्सप्रेस 9 ट्रिप दिनांक 21, 22, 24, 28, 29, 31 दिसम्बर 4, 5, एवं 7 जनवरी को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी परिवर्तित मार्ग से होकर जाएगी अर्थात यह गाड़ी दोनों दिशाओं में 9-9 ट्रिप इस मार्ग पर अपने पूर्व मार्ग के बजाय लखनऊ-सुल्तानपुर-जफराबाद होकर जाएगी।

  1. गाड़ी संख्या 18208 अजमेर-दुर्ग एक्स. 7 जनवरी से सोगरिया रात 1.15 बजे आगमन। रात 1.25 बजे प्रस्थान।
  2. गाड़ी संख्या 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस 6 जनवरी से रात 1.15 बजे आगमन व 1.25 बजे प्रस्थान।
  3. 18574 भगत की कोठी-विशाखापत्तनम एक्स. 4 जनवरी से तड़के 5.20 बजे आगमन व 5.30 बजे प्रस्थान।
  4. गाड़ी संख्या 18010 अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस 5 जनवरी से तड़के 5.45 बजे आगमन व 5.55 बजे प्रस्थान करेगी।
  5. गाड़ी संख्या 19608 मदार-कोलकाता एक्सप्रेस 6 जनवरी से तड़के 5.45 बजे आगमन एवं 5.55 बजे प्रस्थान करेगी।
  6. गाड़ी संख्या 20971 उदयपुर सिटी-शालीमार एक्सप्रेस 4 जनवरी से तड़के 5.45 बजे आगमन व 5.55 प्रस्थान।
  7. 13424 अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस 4 जनवरी से दोपहर 12.10 बजे आगमन व 12.20 बजे प्रस्थान।
  8. 18573 विशाखापत्तनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस 2 जनवरी से सुबह 9 बजे आगमन। 9.10 प्रस्थान।
  9. 18207 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस 6 जनवरी से 10.25 बजे आगमन। 10.35 बजे प्रस्थान।
  10. 18213 दुर्ग-अजमेर 5 जनवरी से सुबह 10.25 बजे आगमन, 10.35 बजे प्रस्थान।
  11. 18009 संतरागाछी-अजमेर एक्स. 3 जनवरी से रात 9.5 बजे आगमन, 9.15 बजे प्रस्थान।
  12. 19607 कोलकाता-मदार 2 जनवरी से 9.5 बजे आगमन एवं 9.15 बजे प्रस्थान।
  13. 20972 शालीमार-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 5 जनवरी से रात 11.25 बजे आगमन एवं 11.35 बजे प्रस्थान।
  14. 13423 भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस 2 जनवरी से दोपहर 3.30 बजे आगमन एवं 3.40 बजे प्रस्थान करेगी।
News Hub