The Chopal

Haryana में सभी लोकसभा सीटों के लिए बनाए 19 हजार 812 मतदान केंद्र, वोटिंग की सारी तैयारियां पूरी

Haryana News : हरियाणा में 25 में को लोकसभा चुनाव का मतदान होना है। देश के लोकसभा चुनाव में  लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। हरियाणा में लोकसभा चुनाव के चलते सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पढ़ें पूरी खबर

   Follow Us On   follow Us on
Haryana में सभी लोकसभा सीटों के लिए बनाए 19 हजार 812 मतदान केंद्र, वोटिंग की सारी तैयारियां पूरी 

Haryana News : हरियाणा में 25 में को लोकसभा चुनाव का मतदान होना है। देश के लोकसभा चुनाव में  लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। हरियाणा में लोकसभा चुनाव के चलते सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र में हर वोट महत्वपूर्ण है, इसलिए हर मतदाता का दायित्व है कि एक दिन देश का नाम करे। उन्होंने राज्यवासियों से अपील की है कि वे 25 मई को होने वाले लोकसभा आम चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करें। अग्रवाल ने बताया कि राज्य में 10 हजार 363 स्थानों पर 19 हजार 812 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें 13,588 ग्रामीण और 6,224 शहरी पोलिंग बूथ हैं। शहरों में 2400 और गांवों में 7963 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

अग्रवाल ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने नेत्रहीन दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए लिपि में एपिक कार्ड और फोटो वोटर स्लिप ब्रेल छापे हैं। ब्रेल बैलेट पेपर और ईवीएम पर स्लिप भी होगा। इसके अलावा, दिव्यांग मतदाताओं को परिवहन की सुविधा, मतदान केंद्रों में रैम्प और व्हीलचेयर की व्यवस्था की जा रही है। दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने और वापस घर जाने के लिए एक वाहन की व्यवस्था की जाएगी। दिव्यांग मतदाताओं को व्हीलचेयर भी प्रदान किए जाएंगे जो चलने में असमर्थ हैं।

प्रत्येक मतदान केंद्र पर रैम्प भी होंगे। एनसीसी, एनएसएस और रेडक्रॉस वॉलंटियर्स भी उनकी सहायता करेंगे। दृष्टिहीन दिव्यांग मतदाता या असक्त दिव्यांग मतदाता जो वोट डालने के लिए मशीन का बटन दबाने में असमर्थ हैं, वे अपने साथ एक सहयोगी को लेकर जा सकते हैं। सहयोगी 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए।

दिव्यांग सहयोगी को ले जा सकेंगे वोटिंग कक्ष तक

अनुराग अग्रवाल ने बताया कि दिव्यांग मतदाता जो स्वयं ईवीएम बटन दबा सकते हैं, उनके साथ आने वाले सहयोगी उन्हें वोटिंग कक्ष तक ले जा सकते हैं। लेकिन सहयोगी मतदान कक्ष में नहीं जा सकते। अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा में 2 करोड़ 41 हजार 353 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें 1 करोड़ 6 लाख 34 हजार 532 पुरुष, 94 लाख 6 हजार 357 महिला और 464 ट्रांसजेंडर हैं।