UP के इन दो जिलों में बनेंगे 2 और 4 लेन ओवरब्रिज, परियोजनाओं का खाका तैयार
UP News: उत्तर प्रदेश के दो जिलों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लेन विस्तार और चार लेन ओवरब्रिज (Four-lane Overbridge) का निर्माण कराया जाएगा। यह निर्णय प्रदेश में तेज़ और सुरक्षित आवागमन, जाम की समस्या के समाधान, तथा औद्योगिक और आर्थिक विकास को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के दो जिलों में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लेन और चार लेनओवरब्रिज निर्माण किया जाएगा. CM योगी ने कहा कि बलरामपुर में दो लेन और कानपुर में चार लेन का रेल ओवरहेड ब्रिज बनाया जाएगा। साथ ही, कानपुर और उन्नाव को गंगा पार करने वाले नए फोरलेन ब्रिज का निर्माण भी जल्द शुरू होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की बलरामपुर में देवीपाटन मंदिर के निकट दो लेन और कानपुर में चार लेन का रेल ओवरहेड ब्रिज (ROB) बनाया जाएगा। साथ ही, कानपुर से शुक्लागंज (उन्नाव) की कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए गंगा नदी पर नए फोरलेन ब्रिज का निर्माण भी जल्द शुरू होने वाला है।
उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड ने इन तीनों परियोजनाओं को पूरा करने की योजना बनाई है। तीनों परियोजनाओं के निर्माण कार्यों को इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) मोड में पूरा करने के लिए दो वर्ष की अवधि निर्धारित की गई है।
372 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा
देवीपाटन मंदिर के निकट तुलसीपुर-गोंडा रेल सेक्शन पर लगभग 629 मीटर लंबे रेल ओवरहेड ब्रिज का निर्माण करने के लिए राज्य सेतु निगम लिमिटेड की कार्ययोजना में 57 करोड़ रुपये से अधिक की लागत होगी। वहीं, कानपुर में फोरलेन आरओबी का निर्माण 151 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से होगा। साथ ही जीटी रोड पर एक फोरलेन फ्लाइओवर और घंटाघर के निकट दो लेन का फ्लाइओवर भी बनाया जाएगा। 163 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से गंगा नदी पर नया फोरलेन ब्रिज बनाया जाएगा। यह अपस्ट्रीम दिशा में पुराने क्षतिग्रस्त पुल से 50 मीटर दूर, दोनों तरफ से ही संपर्क मार्ग से जुड़ा होगा। इन तीनों ही कार्यों को पूरा करने के लिए 372 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे।
315 करोड़ रुपये की लागत से कानपुर में कनेक्टिविटी सुधार
योजना में प्रस्तावित परियोजनाओं की पूर्ति विशेष रूप से कानपुर में कनेक्टिविटी को बढ़ा देगी। फोरलेन आरओबी कानपुर सेंट्रल-रावतपुर-अनवरगंज रेल सेक्शन पर बनाया जाएगा। इससे कनेक्टिविटी में व्यापक सुधार होगा। साथ ही, घंटाघर रोड पर दो-लेन फ्लाईओवर और जीटी रोड पर फोरलेन फ्लाईओवर का निर्माण भी शहरी कनेक्टिविटी के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण होगा। घंटाघर रोड पर दो लेन फ्लाईओवर का निर्माण लेवल क्रॉसिंग-2 पर किया जाएगा, जो जरीब चौकी के निकट होगा।
सड़क कनेक्टिविटी में काफी सुधार
पुराने कानपुर-शुक्लागंज पुल के पास नए फोरलेन पुल भी बनाया जाएगा। यह पुराने टूटे हुए पुल से 50 मीटर बाएं (अपस्ट्रीम) दिशा में बनेगा। इससे कानपुर और शुक्लागंज की सड़क कनेक्टिविटी में काफी सुधार होगा, जो ट्रैफिक जाम की समस्याओं को दूर करेगा। इन सभी परियोजनाओं, जो कानपुर से जुड़ी हैं, कुल 315 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पूरी की जाएगी। भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, उच्च गुणवत्ता का उत्पादन किया जाएगा।
629 मीटर लंबे पुल का निर्माण देवीपाटन मंदिर के निकट होगा
लगभग 629 मीटर लंबे आरओबी पुल बलरामपुर जिले के तुलसीपुर में देवीपाटन मंदिर के निकट बनाया जा रहा है। तुलसीपुर-गोण्डा-तुलसीपुर रेल खंड के क्रॉसिंग नंबर 123ए के पास सेतु बनाया जाएगा। यह सेतु टू लेन होगा और निर्माण पूरा होने पर धाम की कनेक्टिविटी में काफी सुधार होगा, जिससे आम लोगों और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को फायदा होगा।