The Chopal

UP के 2 लाख किसानों को मिलेगा सीधा फायदा, सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश

UP News:दिसंबर के दूसरे हफ्ते में प्रस्तावित कृषि कुंभ 2.0 की तैयारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसमें कम से कम दो लाख से अधिक किसान शामिल हों। 10 साझेदार देशों और 500 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय कंपनियों को इस कृषि कुंभ में शामिल किया जाएगा।  आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

   Follow Us On   follow Us on
2 lakh farmers of UP will get direct benefits, CM Yogi's instructions to officials

The Chopal : दिसंबर के दूसरे हफ्ते में प्रस्तावित कृषि कुंभ 2.0 की तैयारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसमें कम से कम दो लाख से अधिक किसान शामिल हों। 10 साझेदार देशों और 500 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय कंपनियों को इस कृषि कुंभ में शामिल किया जाएगा। मुख्य आयोजन लखनऊ में होगा, लेकिन इससे पहले नई दिल्ली में छोटा सा समारोह आयोजित किया जाएगा, जिससे उसकी ब्रांडिंग की जाएगी।

शनिवार को उच्चस्तरीय बैठक में योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ-साथ हर राज्य की कृषि संस्कृति का प्रदर्शन करने के लिए अलग-अलग पवेलियन तैयार किए जाएंगे। इस आयोजन के जरिए कृषि के क्षेत्र में निवेश के द्वार खोले जाएंगे। हर राज्य में कृषि के क्षेत्र में हो रही बेस्ट प्रैक्टिस को यहां पर प्रदर्शित किया जाएगा।

प्रगतिशील किसानों को किया जाएगा आमंत्रित 

उन्होंने कहा कि यह आयोजन बीज से बाजार तक और दुनिया भर में कृषि क्षेत्र में अपनाई जा रही तकनीक से लेकर नवाचार तक की जानकारी देने वाला होगा। कृषि कुंभ 2.0 में केंद्र सरकार के मंत्रियों, अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर की कृषि एवं संवर्गीय स्तर की ख्यातिलब्ध कंपनियों व संस्थाओं, सभी कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्रों और प्रगतिशील किसानों को इसमें आमंत्रित किया जाए।

ये भी पढ़ें - UP News: यूपी के 60 हजार से अधिक स्कूलों के लिए नया फरमान हुआ जारी, जाने सरकार की क्या हैं रणनीति 

बैठक में सम्मेलन के वैश्विक स्वरूप पर योगी ने चर्चा की और उन्होंने कहा कि जापान, इजराइल, क्रोएशिया, पोलैंड, पेरू, जर्मनी, यूएसए, फिलीपींस, दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया जैसे देशों में खेती-किसानी को लेकर अनेक अभिनव कार्य हो रहे हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तर्ज पर संबंधित देशों के दूतावासों व उच्चायोग से संपर्क कर इन देशों को कृषि कुंभ में साझेदार देश बनाने का प्रयास किया जाए। 

भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में मुख्य आयोजन

मुख्य आयोजन राजधानी स्थित भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में होगा। इस कृषि कुंभ 2.0 में गौ-आधारित प्राकृतिक खेती, जलवायु परिवर्तन का सामना करने की तैयारी, श्री अन्न को प्रोत्साहन, एफपीओ आधारित व्यवसाय और खेती की लागत को कम करने, पराली प्रबंधन के साथ-साथ एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनाने में कृषि सेक्टर का योगदान बढ़ाने के प्रयासों पर चर्चा की जाएगी। कृषि प्रदर्शनी, इंटीग्रेटेड फार्मिंग, ड्रोन का उपयोग, गोवंश संरक्षण, रेशम उद्योग की प्रगति, फूलों की खेती और कृषि उद्यमिता इत्यादि विषयों पर चर्चा की जाएगी।

ये भी पढ़ें - UP News: यूपी कि किसानों की हुई मौज, अब कृषि विभाग की तरफ से मिलेगा पैसा