हरियाणा में 24 अफसरों को किया सस्पेंड, कृषि विभाग में मच गया हड़कंप
Haryana Officers Supended : हरियाणा में भाजपा ने तीसरी बार सरकार बनाई है। तीसरी बात सरकार बनते ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बडी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए 24 अफसरों को निलंबित कर दिया है।

Haryana Government Action : हरियाणा में नई सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 अफसर को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। हरियाणा में नायब सैनी सरकार ने बहुत बडा फैसला लिया हैं। सरकार ने कृषि विभाग के 24 कर्मचारियों को एक साथ निलंबित कर दिया है। पराली जलाने के मामलों में ऐसा किया गया है।
हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने व्यापक कार्रवाई की है। सरकार ने 24 अधिकारियों को एक साथ सस्पेंड कर दिया है। ये ऐक्शन पराली जलाने के कई मामलों को लेकर किया गया हैं। हरियाणा कृषि विभाग ने आदेश भेजा है। पानीपत के दो, हिसार के दो, जींद के दो, कैथल के तीन, करनाल के तीन, फतेहाबाद के तीन, कुरुक्षेत्र के चार, अंबाला के चार और सोनीपत के दो अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है।
निरंतर बढ़ते जा रहे पराली जलाने के मामले
ध्यान दें कि हरियाणा में पराली जलाने के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। अब तक एक महीने में 656 पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। सरकार ने भी कई किसानों पर पराली जलाने का केस दर्ज किया है। कुछ किसान भी गिरफ्तार किए गए हैं। दिल्ली और हरियाणा के कई जिलों में पराली जलाने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इन अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें पद से हटा दिया गया है।
इस अधिकारियों पर गिरी गाज
गाजकृषि विभाग निदेशक ने घरौंडा के बीओओ गौरव, फतेहाबाद के भूना के बीएओ कृष्ण कुमार, इंस्पेक्टर सुनील शर्मा, कुरुक्षेत्र के ओमप्रकाश, रामेश्वर श्योकंद, एडीओ पिपली प्रताप सिंह, थानेसर के बीएओ विनोद कुमार और लाडवा के बीएओ अमित कंबोज पर कार्रवाई की है। पानीपत जिले के मतलौढा में सुल्ताना की एडीओ संगीता यादव, इसराना एटीएम सत्यावन, जींद के एग्रीकल्चर सुपरिवाइजर पुनीत कुमार और जींद के एग्रीकल्चर सुपरिवाइजर संजीत को बर्खास्त कर दिया गया है। ऐसे ही अंबाला में विशाल गिल, शेखर कुमार, रमेश और सोनीपत से कृषि सुपरीवाइजर नीतिन और गन्नौर से कृषि सुपरीवाइजर किरण को बर्खास्त कर दिया गया है। इस लिस्ट में हिसार के एएओ एएई हल्पेर गोबिंद, हेल्पर पूजा, कैथल के एग्रीकल्चर सुपरिवाइजर दीप कुमार, एग्रीकल्चर सुपरिवाइजर हरप्रीत कुमार, एएसओ यादविंद्र सिंह और एएसओ सुनील कुमार भी हैं।