The Chopal

UP के इस शहर में बनेगी 28.50 मीटर चौड़ी फोरलेन सड़क, भूमि अधिग्रहण कर होगा निर्माण

Greenfield Four Lane : उत्तर प्रदेश के कानपुर में योगी सरकार एक और परियोजना धरातल पर ला रही है। इसके अंतर्गत 1 अरब 14 करोड रुपए खर्च कर फोर लेन ग्रीनफील्ड का निर्माण करने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए 17 किसानो की 1.9245 हेक्टेयर जमीन अधिकरण की जाएगी। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण हो जाने पर औद्योगिक क्षेत्र में जाम से मुक्ति मिलेगी।

   Follow Us On   follow Us on
UP के इस शहर में बनेगी 28.50 मीटर चौड़ी फोरलेन सड़क, भूमि अधिग्रहण कर होगा निर्माण

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के कानपुर में फोर लेन ग्रीनफील्ड  का निर्माण होने जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे का चौड़ीकरण करने के लिए 17 किसानो की 1.9245 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण की जाएगी। चकेरी-पाली मार्ग पर ग्रीनफील्ड फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। सर्वे कार्य पूरा करने के बाद इसके लिए जमीन चिन्हित करने का काम किया जा रहा है।

कानपुर में चकेरी-पाली मार्ग पर 17 किसानों  कि जमीन चिन्हित कर ली गई है। इस ग्रीनफील्ड फोर लेन के निर्माण के लिए छतमरा में जमीन अधिग्रहण का सर्वे पूरा कर लिया है। जल्द ही छतमरा में कैंप लगाकर भूमि खरीदने और रजिस्ट्री के लिए काम किया जाएगा।

प्रयागराज हाईवे से कनेक्ट कर चकेरी- पाली ग्रीनफील्ड फोर लेन का निर्माण कार्य आगे बढ़ने लगा है। इसके लिए छातमरा में जमीन अधिग्रहण का सर्वे पूरा कर लिया है। लेखपालों ने जमीन अधिग्रहण से संबंधित रिपोर्ट लोक निर्माण विभाग को सौंप दी है। जल्द ही कैंप लगाकर किसानों से जमीन की रजिस्ट्री का काम कर लिया जाएगा।

17 किसानों से ली जाएगी जमीन

चकेरी-पाली मार्ग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग 17 किसानो की 1.9245 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण करेगा। इसके लिए इलाके में कैंप लगाकर रजिस्ट्री करने की कार्रवाई जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ही अब चकेरी में ग्रीनफील्ड फोर लेन निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का सर्वे शुरू कर दिया गया है। ये ग्रीनफील्ड फोरलेन को करीबन एक अरब 14 करोड रुपए राशि खर्च कर बनाया जाएगा।

ग्रीनफील्ड फोर लेन चकेरी, छातमरा, पाली, सजारी तक बनेगी। फिलहाल छतमरा तक यह मार्ग टू लेन है, परंतु उसके आगे संकरी हो जाती है। ग्रीनफील्ड पर लेने बनने से औद्योगिक क्षेत्र चकेरी से पाली, सजारी तक का रास्ता साफ हो जाएगा। इससे फतेहपुर, बांदा जनपद के लोगों को वैकल्पि मार्ग मिल जाएगा। इस सड़क के निर्माण से चकरी औद्योगिक क्षेत्र का भी विकास होगा। रेलवे क्रॉसिंग के चलते उद्योगपति यहां औद्योगिक इकाइयां लगाने से कतराते थे।

28 मीटर चौड़ाई के साथ होगा निर्माण

फिलहाल चकेरी-पाली मार्ग 8 से 10 मीटर चौड़ा है। ग्रीन फील्ड फोर लेन के लिए 28.50 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए चकेरी और छतमरा में भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है।

ग्रामीण इलाके का होगा विकास

ग्रीनफील्ड फोरलेन का निर्माण हो जाने से चकेरी औद्योगिक क्षेत्र में साढ़ स्थित डिफेंस कॉरिडोर के उद्यमियों के व्यावसायिक वाहनों को जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। इसके साथ ही इस रूट के माध्यम से कानपुर विकास प्राधिकरण अलखनंदा आवासीय योजना में पहुंचने के लिए आवागमन की समस्या भी दूर होगी। इसी सड़क को कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के चकेरी-छतमरा रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे पुल भी बनाया जाएगा। इस रोड से चकेरी-छतमरा-टौंस मार्ग मार्ग साढ़-जहानाबाद को मुगलरोड से भी जुड़ जाएगा। 

News Hub