The Chopal

UP में बिछाई जा सकती है 29KM की नई रेल लाइन, बनाएं जाएंगे 3 नए स्टेशन

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के इन जिलों की जनता को जल्द ही रेल सेवा का लाभ मिलने वाला है। इसके तहत प्रदेश में 389 करोड रुपए खर्च कर 29 किलोमीटर लंबी नहीं रेल लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए बजट को स्वीकृत मिल गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

   Follow Us On   follow Us on
UP में बिछाई जा सकती है 29KM की नई रेल लाइन, बनाएं जाएंगे 3 नए स्टेशन

UP News : उत्तर प्रदेश के जनपद वासियों की वर्षों पुरानी एटा-कासगंज रेल लाइन विस्तार मांग को रेल बोर्ड ने वर्ष 2024 में मंजूरी देने के साथ 23 जुलाई 2024 को रेल लाइन निर्माण के लिए बजट भी स्वीकृत कर दिया, जिसके चलते पुराना वर्ष एटा के लोगों के लिए काफी खास रहा। नए साल रेल लाइन निर्माण के लिए काफी उम्मीदें लेकर आएगा। एटा-कासगंज के बीच नई रेल लाइन बिछाने के संबंध में भारत सरकार ने 23 जुलाई 2024 को भारत का राजपत्र यानि गजट जारी कर दिया। 

इसके साथ ही संबंधित रेल मंडल के अधिकारियों ने भी पुष्टि भी कर दी थी, कि एटा-कासगंज रेल लाइन के लिए बजट मिल गया है। अब जल्द ही विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के साथ वर्ष 2025 से रेल लाइन परियोजना का कार्य शुरू हो जाएगा। एटा-कासगंज के बीच कुल 29 किमी लंबी नई ब्रॉड गेज रेल लाइन निर्माण की जिम्मेदारी रेलवे बोर्ड ने पूर्वोत्तर रेल मंडल गोरखपुर को सौंपी है। 

पूर्वोत्तर रेल मंडल के सीपीआओ पंकज सिंह के अनुसार एटा-कासगंज विशेष रेल लाइन परियोजना के लिए रेलवे बोर्ड ने कुल 389 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। इसमें 05 करोड़ का बजट वित्तीय वर्ष 2024-25 में मिला है। इस बजट से रेल लाइन का लिडार सर्वे सहित अन्य डीपीआर संबंधी प्रक्रिया पूरी की गई है। 

वित्तीय वर्ष 2025-26 में एटा-कासगंज रेल लाइन निर्माण के लिए वाणिज्य विभाग से स्वीकृत बजट की अगली किस्त जारी होते ही जमीन अधिग्रहण और रेल लाइन निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। वर्ष 2026-27 तक इस विशेष रेल लाइन परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रेल लाइन बनने के बाद तरक्की की राह पर दौड़ेगा एटा