The Chopal

राजस्थान में बनेगी 31 नई सड़कें, निर्माण और नवीनीकरण पर खर्च होगें करोड़ों रुपए

Rajasthan News : राज्य सरकार द्वारा एक जिले में 31 नई सड़कों के निर्माण की यह पहल, आवागमन कनेक्टिविटी को बेहतर बनाकर गांवों को शहरों से जोड़ने और आर्थिक गतिविधियों को गति देने का एक मजबूत माध्यम बनेगी। नई सड़कों की स्थापना और मरम्मत से क्षेत्र के निवासियों को बेहतर यातायात सुविधाएं मिलेंगी।

   Follow Us On   follow Us on
राजस्थान में बनेगी 31 नई सड़कें, निर्माण और नवीनीकरण पर खर्च होगें करोड़ों रुपए 

Chittorgarh News : राजस्थान में सरकार की तरफ से बड़ी पहल करते हुए   इस जिले में आवागमन कनेक्टिविटी आसान बनाने के लिए 31 नई सड़कों का निर्माण करेगी। प्रदेश की आर्थिक उन्नति में अच्छी यातायात कनेक्टिविटी होना बहुत जरूरी होता है। सड़कों के निर्माण और नवीनीकरण पर करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे। इन परियोजनाओं को मंजूरी देकर सरकार ग्रामीण और अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रही है।

10 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर

विधानसभा क्षेत्र में 31.39 किमी की लंबाई में दस गैर पेचेबल और चार मिसिंग लिंक सड़कों का निर्माण और नवीनीकरण करने के लिए 10 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की गई है। विधानसभा क्षेत्र में 31.39 किमी की लंबाई में 10 गैर पेचेबल और 4 मिसिंग लिंक सड़कों का निर्माण और नवीनीकरण करने के लिए 10 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की गई है। उपमुख्यमंत्री की बजट घोषणा के तहत विधायक सुरेश धाकड़ की सलाह पर यह स्वीकृति मिली है। नई सड़कों की स्थापना और मरम्मत से क्षेत्र के निवासियों को बेहतर यातायात सुविधाएं मिलेंगी।

इन सड़कों के लिए हुई स्वीकृति

क्रमांक   सड़क का नाम लंबाई (किमी) अनुमानित लागत (₹ लाख)
1     इटावा से रूपपुरा आकोडिया तक     2.50     136.50
2     इटावा से रघुनाथपुरा तक (नवीनीकरण)     —     44.46
3     लुन का गणेश जी मंदिर तक (नवीनीकरण)     0.40     8.64
4     माधोपुर से नन्दवाई तक     —     133.50
5     जोगणिया माता से उमर तक    —     53.50
6     भंवरिया खुर्द तक     —     21.60
7     ठुकराई मेनाल रोड वाया जोगणिया माताजी तक     —     10.80
8     दौलतपुरा रत तक     —     12.96
9     गोपालपुरा रोड से गणेशपुरा तक     —     66.10
10     रावडदा रोड से मेडकी महादेव (नवीनीकरण कार्य)     —     30.24
11   विजयपुर एकलिंगपुरा से घोड़ादोड़ तक    —     176.50
12   टोलो का लुहारिया से हाडो की मोरवन तक     —     124.20
13    जावदा बस्सी रोड किमी 6 से बाण्डाकुण्डी तक     —     49.68
14     रेनखेड़ा से बबोरी कला तक      —   131.33


 

News Hub