हरियाणा के 5 शहर तगड़े प्रदूषण की चपेट में, AQI पंहुचा 400 पार, जानिए आपके शहर के हाल
Haryana News : हरियाणा में प्रदूषण का लेवल लगातार बढ़ रहा है। जिसका मुख्य कारण पराली को जलाना माना जा रहा है। पानीपत में दो दिन तक प्रदूषण के स्तर (AQI) 500 और 450 तक पहुंच गए, लेकिन अब हालात सुधर गए हैं। पानीपत में अधिकतम AQI 112 है। कुरुक्षेत्र और करनाल में एक्यूआई (AQI) लगातार 400 से अधिक है। इसके अतिरिक्त, दूसरे शहरों में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा हैं।
5 शहरों में AQI हुआ, 400 के पार
आपको जानकारी के लिए बता दें कि आज हरियाणा के 5 शहरों में एक्यूआई (AQI) 400 से अधिक देखा गया है। कैथल में सबसे अधिक प्रदूषण का स्तर (AQI) 428 देखा गया। इसके अतिरिक्त, करनाल में AQI 413, कुरुक्षेत्र में AQI 417, जींद में AQI 402 और रोहतक में AQI 407 दर्ज किया गया है।
पराली जलाने के मामले
पराली जलाने के अधिकांश मामले रात में होते हैं। 9 बजे से 1 बजे तक पराली जलाने की घटनाएं होती रहती हैं। वहीं क्षेत्र में पराली जलाने को लेकर कठोर कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को भी छह नए मामले पराली जलाने के सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर कुल आंकड़ा 680 हो गया है। पिछले कुछ वर्षों की तुलना में यह काफी कम है।
