The Chopal

Bihar के 70 हजार सरकारी स्कूलों के बदले जाएंगे नाम, क्या हैं वजह

Bihar News : बिहार वालों के लिए बहुत बड़ी अपडेट सामने आई है। बता दे कि बिहार में सरकार सरकारी स्कूलों के नाम बदलने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक बिहार की 70000 से ज्यादा सरकारी स्कूलों के नाम बदले जाएंगे। इन 70 हजार सरकारी स्कूलों के नाम इस प्रकार से बदले जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर 

   Follow Us On   follow Us on
Bihar के 70 हजार सरकारी स्कूलों के बदले जाएंगे नाम, क्या हैं वजह 

The Chopal : बिहार में रहने वालों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। बता दे कि बिहार में सरकार सरकारी स्कूलों के नाम बदलने की तैयारी में है। देश में सड़कों कॉलेज रेलवे स्टेशनों नाम अक्सर बदले जाते है। जैसे सरकार बदलती है वैसे ही कई संस्थाओं के नाम भी बदल जाते हैं। बता दें कि बिहार में स्कूलों के नाम बदलने की बड़ी तैयारी चल रही है। जानकारी के अनुसार बता दे की बिहार में सरकार राज्य की 70000 स्कूलों के नाम बदलें जायेंगे।

बताया जा रहा है कि बिहार के नवस्थापित प्राथमिक विद्यालयों और उत्क्रमित मध्य विद्यालयों का नाम बदल दिया जाएगा। इसलिए, शिक्षा विभाग राज्य के सभी 38 जिलों से नवनिर्मित और उत्क्रमित स्कूलों से संबंधित डेटा जुटा रहा है। देश और बिहार के महापुरुषों के नाम पर इन स्कूलों का नामकरण किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने बिहार के सभी जिलों को देश और राज्य के महापुरुषों के नामों की लिस्ट बनाने के लिए कहा है।

क्यों बदले जा रहे हैं स्कूलों के नाम

सरकारी स्कूलों के नाम बदलने की एक वजह यह है कि लंबे नाम ई-शिक्षा कोष और यू-डायस पोर्टल में विद्यालयों का नाम दर्ज करने में मुश्किल होते हैं। सरकर ने इसके बाद नाम बदलने का निर्णय लिया है। ई-शिक्षा कोष और यू-डायस पोर्टल पर नए नाम दिखाए जाएंगे। बाद में ये स्कूल उसी नए नाम से चलेंगे।

इन जिलों के इतने स्कूलों के नाम बदले जाएंगे

सुपौल में 542 नवसृजित और 407 उत्क्रमित विद्यालय, लखीसराय में 308 नवसृजित और 194 उत्क्रमित विद्यालय, भागलपुर में 430 नवसृजित और 116 उत्क्रमित विद्यालय, मुंगेर में 21 नवसृजित और 69 उत्क्रमित विद्यालय, अररिया में 160 नवसृजित और 100 उत्क्रमित विद्यालय, बांका में 75 नवसृजित विद्यालय और मधेपुरा में 219 स्कूलों का नाम बदल दिया जाएगा। इसके अलावा, बिहार के अन्य जिलों में बदले गए स्कूलों के नामों की सूची भी बना रही है। सूची बनाने के बाद, इसे राज्य और देश के महान लोगों के नाम पर बदलने की योजना बनाई जा रही है।