MP में 2 लेन बनाई जाएगी 72 किलोमीटर की सड़क, हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल पर तैयार होगा रोड

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश में विकास की रफ्तार और तेज़ होने जा रही है। सरकार ने दो जिलों को जोड़ने के लिए एक और ग्रीनफील्ड मार्ग बनाने की मंजूरी दी है। यह प्रोजेक्ट हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल पर तैयार किया जाएगा।

   Follow Us On   follow Us on
MP में 2 लेन बनाई जाएगी 72 किलोमीटर की सड़क, हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल पर तैयार होगा रोड

MP News: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन तक अब सफर और भी आसान होगा। राज्य सरकार ने 48.10 किमी लंबे ग्रीनफील्ड 4-लेन एक्सेस कंट्रोल मार्ग को मंजूरी दे दी है। परियोजना के पूरा होने के बाद आसपास के इलाकों में आवागमन कनेक्टिविटी पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगी। इसके निर्माण और जमीन अधिग्रहण पर करीब ₹972 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।

इस परियोजना पर कुल ₹2,935.15 करोड़ खर्च होंगे। यह परियोजना पहले पीपीपी मॉडल पर बनाई जानी थी, लेकिन अब इसे हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (HAM) पर बनाया जाएगा। इसमें सरकार 40% खर्च वहन करेगी, जबकि शेष खर्च निजी कंपनी करेगी। इस मॉडल में टोल वसूली पर फैसला सरकार करेगी।

भूमि अधिग्रहण 

72.18 किमी लंबा 2-लेन मार्ग हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल पर बनाया जाएगा। इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार होगा और आवागमन आसान होगा। सिंहस्थ को देखते हुए उज्जैन के हरिफाटक चौराहे से नीलकंठ तक 980 मीटर लंबा 4-लेन ओवर ब्रिज बनाया जाएगा। इस परियोजना पर ₹371.11 करोड़ खर्च होंगे। कैबिनेट में और भी परियोजनाओं पर मंथन हुआ। कुल मिलाकर निर्माण और भूमि अधिग्रहण की लागत जोड़कर लगभग ₹972.16 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इन तीनों निर्माण कार्यों को कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई। इन परियोजनाओं से क्षेत्रीय लोगों की आवाजाही इससे आसान और सुलभ होगी। स्थानीय लोगों का आवागमन आसान होने के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन को भी ज्यादा बढ़ाओ मिलेगा. इस प्रोजेक्ट के बाद औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.

इन परियोजनाओं पर हुआ मंथन

2 अंडरपास

4 बड़े पुल

37 मध्यम पुल

14 बड़े जंक्शन

52 अन्य मध्यम निर्माण

बदलेगी इलाके की तस्वीर 

मध्यप्रदेश में इंदौर से उज्जैन तक 48.10 किमी लंबा ग्रीन फील्ड (एक्सेस कंट्रोल) मार्ग बनाया जाएगा। इस परियोजना की कुल लागत ₹2,935.15 करोड़ होगी। यह मार्ग चार लाइन का बनाया जाएगा. इस मार्ग के दोनों ओर 2-लेन सर्विस रोड और पेव्हड शोल्डर की सुविधा मिलेगी। निर्माण और जमीन अधिग्रहण के बदले दी जाने वाली राशि दोनों मिलाकर 2 हजार 935 करोड़ 15 लाख रुपये खर्च होंगे। बता दे की इस मार्ग पर 34 अंडरपास, 2 फ्लाईओवर, 1 आरओबी, 7 मध्यम पुल, और 2 बड़े जंक्शन बनाए जाएंगे।