The Chopal

7th Pay Commision DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों को करना पड़ेगा इतने दिन इंतजार, महंगाई भत्ते को लेकर बड़ा अपडेट

एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं. यह बहुत महत्वपूर्ण खबर है। इन लोगों का डीए और डीआर बढ़ने में समय लग सकता है।
   Follow Us On   follow Us on
7th Pay Commission DA Hike: Central employees will have to wait for so many days, big update regarding dearness allowance

The Chopal - एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं. यह बहुत महत्वपूर्ण खबर है। इन लोगों का डीए और डीआर बढ़ने में समय लग सकता है। मीडिया में पहले खबरें आ रही थी कि सरकार इसी महीने सितंबर में महंगाई भत्ते और राहत में बढ़ोतरी कर सकती है। 

ये भी पढ़ें - Edible Oil Price : खाने के तेल में आई भारी गिरावट, जानिए क्या है आज के ताजा भाव 

बाद में खबरें आईं कि सरकार नवरात्र पर केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को डीए और डीआर में हाइक गिफ्ट दे सकती है। लेकिन हाल ही में खबरें आ रही हैं कि सरकार को DA-DR Hike को मंजूरी देने में अधिक समय लग सकता है। हालाँकि, दिवाली से पहले महंगाई भत्ते और राहत में बढ़ोतरी की घोषणा होने की पूरी उम्मीद है। फिर भी सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन यह स्पष्ट है कि बढ़ोतरी की घोषणा जब भी की जाएगी, 1 जुलाई 2023 से ही लागू माना जाएगा और इसमें एरियर भी मिलेगा।

ये भी पढ़ें - Rice Export : भारत ने इस देश को करेगा 75,000 टन चावल चावल एक्सपोर्ट 

यदि सब कुछ ठीक रहा तो नवंबर महीने में केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी मिल सकती है। इसके अलावा, आप जुलाई, अगस्त और सितंबर में तीन महीने का एरियर भी पा सकते हैं। सरकार ने इस बारे में अभी कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी है। आपको बता दें कि सरकार महंगाई भत्ते और राहत में बढ़ोतरी करने का निर्णय लेती है, जो श्रम मंत्रालय द्वारा जारी AICPI आंकड़ों पर आधारित है। महंगई भत्ता इस वर्ष 4% बढ़ने की संभावना है। यदि ऐसा होता है, तो मौजूदा महंगाई भत्ता 42 से 46 प्रतिशत हो जाएगा। आपको बता दें कि महंगाई भत्ता कर्मचारियों के मूल वेतन के आधार पर गणित किया जाता है।