The Chopal

राजस्थान वासियों के लिए ख़ुशखबरी, रोडवेज में शामिल होंगी 300 इलेक्ट्रिक समेत 800 नई बसें

Rajasthan News : राजस्थान रोडवेज अपनी सेवाओं को बढ़ाने के लिए अगले दो वर्षों में 500 डीजल और 300 इलेक्ट्रिक बसें अपने बेड़े में शामिल करेगा। इसके अलावा, निगम में विभिन्न पदों पर भर्तियां भी की जाएंगी। भर्तियों की पात्रता में भी संशोधन होंगे।

   Follow Us On   follow Us on
राजस्थान वासियों के लिए ख़ुशखबरी, रोडवेज में शामिल होंगी 300 इलेक्ट्रिक समेत 800 नई बसें

Rajasthan Roadways Good News : राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम ने अपने बस बेड़े को मजबूत करने का बड़ा फैसला लिया है। निगम की बैठक में अगले दो साल में 500 डीजल और 300 इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने पर सहमति बनी। इससे यात्रियों को अधिक आरामदायक और सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलेगा।

निगम अध्यक्ष शुभ्रा सिंह ने बताया कि नई बसों को सर्विस मॉडल पर शामिल किया जाएगा। खासतौर पर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस फैसले से राजस्थान रोडवेज का बस बेड़ा मजबूत होगा। यात्रियों के लिए अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे। नई बसों के जुड़ने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच यातायात की स्थिति में भी सुधार होगा।

भर्तियों में बदलाव और नए अवसर

बैठक में भर्तियों के नियमों में बदलाव करते हुए कनिष्ठ सहायक, चालक, विधि अधिकारी, अभियंता और आर्टिजन ग्रेड 3 जैसे पदों पर प्रक्रिया आसान बनाने पर चर्चा हुई। साथ ही आर्टिजन ग्रेड 3 पद पर अप्रेंटिसशिप की अनिवार्यता खत्म करने का निर्णय लिया गया। इससे नई भर्तियों के अवसर बढ़ेंगे। बैठक में निगम की आर्थिक स्थिति सुधारने और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए योजना तैयार करने का फैसला लिया गया। साथ ही अगले वित्तीय साल के बजट को लेकर भी कई अहम निर्णय लिए गए।