UP के इस हाईवे पर बनेगा 8 लेन फ्लाईओवर, NCR में जाम के झंझट से निलेगी मुक्ति
UP News : दिल्ली से उत्तर प्रदेश तक कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए सरकार कई बड़ी सड़क और रेलवे परियोजनाओं पर काम कर रही है। इन्हीं में से एक है एक 8-लेन का फ्लाईओवर और रेलवे ओवरब्रिज (ROB) जिसे तैयार किया जा रहा है ताकि हाईवे पर ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म हो और हजारों वाहन चालकों को आसान, तेज़ और सुरक्षित सफर मिल सके।

Uttar Pradesh News : दिल्ली से उत्तर प्रदेश तक जाने वाले हाईवे पर 8 लेन का फ्लाईओवर बनेगा जिसे हर दिन हजारों वाहन चालकों को आसान आवागमन कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके अलावा साथ लेने रेलवे ओवरब्रिज अब 8 लाइन का बनाया जाएगा।
विकास कार्यों की प्रदर्शनी
दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बल्लभगढ़ अनाज मंडी से जेसीबी कट तक प्रस्तावित सात लेन रेलवे ओवरब्रिज अब आठ लेन का होगा। इसी तरह आगरा में भी आठ लेन का फ्लाईओवर बनाने की योजना बनाई गई है, ताकि आने वाली बरसात में ट्रैफिक को कोई परेशानी नहीं होगी। गुरुवार को सिविल रेस्ट हाउस में एक पत्रकार वार्ता में विधायक मूलचंद शर्मा ने यह जानकारी दी। मोदी सरकार के संकल्प से सिद्धि तक 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पत्रकार वार्ता हुई। जिले में भी विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगाई गई।
150 करोड़ रुपये खर्च
बल्लभगढ़ में रेलवे ओवरब्रिज बनाने की योजना चल रही थी, लेकिन केंद्र सरकार ने कहा है कि यह ओवरब्रिज आठ लेन का होगा। हालाँकि, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने 9 मार्च 2024 को 7 लेन के ओवरब्रिज का खुद शिलान्यास किया था। जिस पर लगभग 150 करोड़ रुपये खर्च किए गए। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो की घोषणा की है, जिसे सरकार जल्द ही पूरा करेगी।
विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रिकॉर्ड तोड़ काम हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की प्रभुता, अखंडता और सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय किए हैं, जिससे आज देश की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में सफलतापूर्वक पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और उसके एयरबेस को जवाब दिया। अध्यक्ष सोहन पाल छोकर, विधायक सतीश फागना और पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा भी उपस्थित थे।
22 तक आम लोगों के लिए प्रदर्शनी खुली रहेगी
फरीदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की 11 वर्षों की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की उपलब्धियों को दिखाने वाली एक बड़ी प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। तत्कालीन कृषि मंत्री जेपी दलाल ने रिबन काटकर इसका उद्घाटन किया। 22 जून तक प्रदर्शनी आम जनता के लिए खुली रहेगी।