The Chopal

UP के इस जिले में 93 किमी का रिंग रोड सफर करेगा आसान, 700 हेक्टेयर जमीन होगी अधिग्रहण

UP News : उत्तर प्रदेश के इस जिले में 93.20 किमी लंबा रिंग रोड बनाया जा रहा है, जो क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएगा और लोगों को अधिक से अधिक कनेक्ट करेगा। इस परियोजना के लिए लगभग 700 हेक्टेयर जमीन दी जाएगी। आइए, इस महत्वाकांक्षी परियोजना की महत्वपूर्ण विशेषताओं को देखें:

   Follow Us On   follow Us on
UP के इस जिले में 93 किमी का रिंग रोड सफर करेगा आसान, 700 हेक्टेयर जमीन होगी अधिग्रहण

Uttar Pradesh News : NHAI कानपुर में 93.20 किमी लंबी रिंग रोड बना रहा है, जो पांच पैकेज में बनाया जाएगा और 2027 तक पूरा होने का लक्ष्य है. पर्यावरण और वन मंत्रालय से अनुमोदन मिलने के बाद परियोजना को 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. प्रथम चरण में 23.32 किमी लंबी रिंग रोड का निर्माण शुरू हो चुका है। बता दे की 93.20 किलोमीटर लंबी रिंग रोड को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) बना रहा है। 

पांच अलग-अलग पैकेज में बनेगा रिंग रोड

रिंग रोड पांच अलग-अलग पैकेज में बनाया जाएगा। पर्यावरण और वन मंत्रालय ने बुधवार को पूरी परियोजना के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया। NHAI इस परियोजना को आगामी तीन साल में पूरा करेगा। NHAI के इंजीनियर पिछले दो साल से पर्यावरण और वन मंत्रालय से संबंधित कागजी प्रक्रियाओं को पूरा करने में लगे हुए हैं। NOCO मिलने पर इंजीनियरों को राहत मिली। रिंग रोड परियोजना EPC मोड (इंजीनियरिंग प्रिक्योरमेंट कंस्ट्रक्शन) में बनाई जा रही है। NHI इस पर 100 प्रतिशत बजट खर्च करेगा।

रिंग रोड पैकेज वन में 23.32 किमी (सचेंडी से महाराजपुर) जमीन अधिग्रहण कार्य पूरा हो गया है। Ring Road पांच अलग भागों में बनाया जा रहा है। 93.20 किमी लंबी रिंग रोड के लिए 700 हेक्टेयर जमीन मिलेगी। रिंग रोड शहर के बाहर से सभी जिले के हाईवे को जोड़ेगा। केंद्र सरकार इस परियोजना को पूरा करने के लिए 40 अरब 77 करोड़ रुपये का बजट खर्च कर रही है। NHAI के अधिकारियों ने कहा कि रिंग रोड परियोजना 2027 में पूरी हो जाएगी।

बीओटी परियोजना

सरकारी कंपनी बिल्ट आपरेट एंड ट्रांसफर (बीओटी) के तहत सड़कों का सौ प्रतिशत बनाती है। इसमें सरकार कंपनी को जमीन देती है। इसके अलावा, कंपनी 15 से 20 साल तक रोड मेंटीनेंस करने और टोल वसूलने का काम करती है। इटावा-चकेरी हाईवे का निर्माण जिले में हुआ है। इसके अलावा, कानपुर-कबरई राजमार्ग भी बीओटी मोड में बनाया जा रहा है।