The Chopal

UP और एमपी के 2 जिलों के बीच होगा 526 किलोमीटर लंबे हाईवे का निर्माण, इन शहरों से निकलेगा

Bhopal-Kanpur Economic Corridor : देश के दो राज्यों मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच 526 किलोमीटर लंबे हाईवे का निर्माण किया जाएगा। कॉरिडोर का निर्माण चार चरणों में किया जाएगा और इसे फोर लेन बनाया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा इस परियोजना पर 3589 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। इस हाईवे का निर्माण हो जाने के बाद दोनों राज्यों के बीच का सफर 2 घंटे तक का कम हो जाएगा और आसान होगा।

   Follow Us On   follow Us on
UP और एमपी के 2 जिलों के बीच होगा 526 किलोमीटर लंबे हाईवे का निर्माण, इन शहरों से निकलेगा

4 Lane Highway : केंद्र सरकार देश में लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर पर मजबूती के साथ काम कर रही है। कहीं पर सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है तो कहीं पर रेलवे क्रॉसिंग तथा पुलों का निर्माण किया जा रहा है। इसी के साथ देश के दो राज्यों मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के दो बड़े शहरों के बीच 4 लेन हाईवे का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर केंद्र सरकार द्वारा 3589 करोड रुपए की धनराशि खर्च कर 526 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। इस कॉरिडोर को इकोनामिक कॉरिडोर का नाम दिया गया और इसे चार चरणों में पूरा किया जाएगा। इस कॉरिडोर का निर्माण हो जाने के बाद उत्तर प्रदेश के कानपुर की दूरी कम होने के साथ-साथ सफर भी आसान होगा।

दरअसल मध्य प्रदेश के भोपाल से लेकर उत्तर प्रदेश के कानपुर के बीच इस कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। कॉरिडोर का निर्माण हो जाने के बाद दोनों शहरों के बीच का सफर तय करने में 2 घंटे का समय लगेगा। जिससे वाहन चालकों को सफर तय करने में काफी आसानी होगी तथा फ्यूल खर्च भी बचेगा। इस कॉरिडोर का निर्माण हो जाने के बाद दोनों राज्यों के बीच व्यापार को भी काफी बढ़ावा मिलेगा। दोनों राज्यों की आर्थिक स्थिति को काफी मजबूती मिलेगी।