UP में बनेगा आधुनिक खूबियों वाला नया एक्सप्रेसवे, 8 घंटे की दुरी 4 घंटे में पूरी कर सकेंगे
Noida-Lucknow Greenfield Expressway: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार नोएडा से लखनऊ के 45000 करोड रुपए खर्च करके नया एक्सप्रेसवे बनाने को लेकर काम कर रही है. माना जा रहा है कि साल 2026 तक ये एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो जाएगा. वर्तमान समय में नोएडा से लखनऊ तक सफर करने के लिए 8 से 9 घंटे का समय लग जाता है. परंतु यह एक्सप्रेसवे बनने के बाद यह सफर कम होकर सिर्फ तीन से चार घंटे का रह जाएगा. इस एक्सप्रेसवे में कई तरह की आधुनिक खूबियां होंगी जिसकी वजह से सफर में किसी भी तरह की रूकावट या सिग्नल का सामना नहीं करना पड़ेगा. आइये एक्सप्रेसवे परियोजना के बारे में विस्तार से बात करेंगे,
स्मार्ट होगा नोएडा लखनऊ एक्सप्रेसवे
एक्सप्रेसवेसे सफर करने वालों को तो कई सारे फायदे मिलेंगे ही. परंतु साथ ही बिजनेस, पर्यटन और छोटे से लेकर सभी बड़े व्यापारियों को फायदा होगा. माल भेजने का खर्च कम होगा और समय की भी बचत होगी. यह एक्सप्रेसवे पूरी तरह से एक्सेस कंट्रोल्ड बनेगा जिसका मतलब यह है कि इस पर किसी प्रकार का ट्रैफिक सिग्नल और रुकावट जैसे झंझट का सामना नहीं करना पड़ेगा. इस एक्सप्रेसवे पर स्मार्ट टोलिंग सिस्टम इनस्टॉल किया जाएगा. जिससे टोल बूथ पर ठहरने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. साथ ही ओवर ब्रिज, सर्विस लेन, अंडरपास और ट्रैफिक मैनेजमेंट जैसी वह सारी सुविधाएं शामिल होंगी जो सफर को आसान बनाएगी.
कहां-कहां पहुंचना होगा आसान
बनाए जाने वाले नए एक्सप्रेसवे का फायदा नोएडा ग्रेटर नोएडा दिल्ली और एनसीआर के शहरों, कानपुर, लखनऊ समेत कई जिलों का सफर आसान हो जाएगा. यूपी के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को इसका फायदा मिलेगा. हो सकता है आने वाले समय में यह एक्सप्रेसवे दिल्ली मुंबई और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जा सकता है. जिसका फायदा कई राज्यों को मिलने वाला है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया 2026 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए तेजी से कार्य कर रही है.
एक्सप्रेसवे पर होगी कई आधुनिक खूबियां
- सोलर लाइटों का इस्तेमाल होगा
- सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगेंगे
- इमरजेंसी कॉल बॉक्स और एंबुलेंस जैसी सुविधाएं होंगी
- हर 100 किलोमीटर पर पेट्रोल पंप और रेस्ट एरिया बनेंगे
- 30 से 35 किलोमीटर पर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट लगेगा

