UP में 80 गांवों की जमीन पर बसेगा नया मॉडर्न और खास शहर, सबसे पहले 15 गांवों से ली जाएगी जमीन
New Noida City: उत्तर प्रदेश लगातार विकास की राह पर चल रहा है। इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए सरकार ने उत्तर प्रदेश में एक नया शहर बसाने की योजना बनाई है। नया शहर बसाने के लिए 80 गांव की करीबन 209.11 वर्ग किलोमीटर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।
The Chopal, New Noida City: उत्तर प्रदेश सरकार ने लोगों को नई-नई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए नया शहर बसाने का प्लान बनाया है। नया शहर बसाने के लिए अनुसूचित की गई जमीन पर बोर्ड लगाए जाएंगे और बॉर्ड पर लिखा होगा जमीन DNGIR के अनुसूचित की गई है। इस जगह पर किसी भी तरह का निर्माण करना पूरी तरह अवैध माना जाएगा। इस शहर को DNGIR के द्वारा बसाया जायेगा।
बता दे की सरकार गौतम बुध नगर में न्यू नोएडा सिटी बसाने का प्लान बना रही है। इस कार्य का पूरा सीमा DNGIR को दिया गया है। प्राधिकरण के अपराधिकारी सतीश पाल ने बताया कि यहां जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाएगा और इससे पहले मुआवजा की दर तय होगी।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बुलंदशहर के डीएम से बातचीत की है। ड्रोन से सर्वे करवा कर अवैध निर्माण को रोका जाएगा और अधिसूचना की तारीख का सेटेलाइट मैप भी तैयार किया जाएगा। इसके बाद जो भी निर्माण किया जा रहा है और किया गया है। सभी को अवैध माना जाएगा।
80 गांवो कि जमीन में बसेगा शहर
न्यू नोएडा सिटी को 80 गांव की जमीन पर बसाया जाएगा इसके लिए बसाने के प्लान को चार फेस में किया जाएगा। इस योजना के तहत साल 2023 से लेकर 2041 तक करीबन 22000 हेक्टेयर एरिया को विकसित किया जाएगा। इस कड़ी में साल 2027 तक 3165 हेक्टेयर को विकसित किया जाएगा। वही बचे हुए 2798 हेक्टेयर एरिया को 2027 से 2032 के बीच विकसित किया जाएगा।
वही साल 2032 से लेकर 2037 तक 5908 हेक्टेयर और अंतिम कड़ी में 2027 से 2041 तक 8230 हेक्टेयर जमीन को विकसित करने का प्लान बनाया गया है। जमीन अधिकरण से पहले यहां पर मुआवजा के रेट तय किए जाएंगे। जिसकी जानकारी अधिकारियों ने दी।
प्राधिकरण में मुख्य भूमिका अनिवार्य अधिकारियों ने बताया कि न्यू नोएडा के लिए जमीन अधिग्रहण करने के लिए किसानों से आपसी सहमति के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि मुआवजा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई है और निर्णायक फैसला नहीं हो पाया है. सबसे पहले 15 गांव का जमीन अधिग्रहण किया जाएगा और न्यू नोएडा को 80 गांव की जमीन पर बसाया जाएगा. यहां हर गांव में करीबन 200 परिवार रहते हैं।
