आगरा में तैयार हो जाएगा 144 एकड़ में एयरपोर्ट, जमीन अधिग्रहण हुआ पूरा
UP News : आगरा जैसे ऐतिहासिक और पर्यटन केंद्र के लिए नया सिविल एयरपोर्ट एक बड़ा और दूरगामी बदलाव साबित होगा। यह प्रोजेक्ट न केवल स्थानीय लोगों को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी देगा, बल्कि आगरा को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन और व्यापारिक मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित करेगा।

Uttar Pradesh News : नई सिविल एयरपोर्ट का निर्माण आगरा शहर को सपनों की उड़ान भरने के लिए तैयार कर रहा है। सिविल एयरपोर्ट के बनने से आगरावासी बहुत लाभ उठाएंगे। आगरा एक लोकप्रिय पर्यटन नगरी है, जहां हर दिन पर्यटक आते हैं। धनौली, आगरा में शहरी एयरपोर्ट का निर्माण कार्य चल रहा है। सिविल एयरपोर्ट का निर्माण लगभग 579 करोड़ रुपये का खर्च होगा। सिविल एयरपोर्ट जुलाई 2026 तक तैयार होकर सभी को उपलब्ध कराया जाएगा।
निर्माण कार्यों की जानकारी
धनौली, आगरा में नागरिक एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने इसके निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों से एक समीक्षा बैठक की। साथ ही एयरपोर्ट पर चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली। सिविल एयरपोर्ट 144 एकड़ में बनकर तैयार हो रहा है, पूरी जमीन अधिग्रहण कर ली गई है और मुआवजा भी दिया गया है, एसपी सिंह बघेल ने बताया।
2026 तक एयरपोर्ट तैयार हो जाएगा
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सबसे अच्छी बात यह रही कि अधिग्रहण के मामले में कोई कोर्ट नहीं गया। केंद्रीय राज्यमंत्री को एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि सिविल एयरपोर्ट जुलाई 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा, हालांकि एयरपोर्ट तीन महीने की टेस्टिंग पर रहेगा। 2026 में आगरा से जहाज अक्टूबर और नवंबर में उड़ान भरने के लिए तैयार रहेगा। सिविल एयरपोर्ट की स्थापना से आगरा में देश के बड़े शहरों और राज्य की राजधानियों से कई विमानों का प्रवेश होगा।
आसपास के कई जिलों को लाभ मिलेगा
केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि आगरा के सिविल एयरपोर्ट से आसपास के कई जिलों को लाभ होगा, मथुरा सबसे अधिक लाभ उठाएगा। आगरा में बांके बिहारी, वृंदावन और गिरिराज की परिक्रमा करने के लिए आने वाले पर्यटकों की संख्या दो से तीन गुना होती है।
मंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक इमारत को हर दिन एक या दो बार देखा जाता है, लेकिन धर्म की कोई सीमा नहीं है, व्यक्ति धर्म के नाम पर 100 से 400 बार जाता है। मंत्री ने कहा कि मैं कल ही बांके बिहारी के दर्शन करके आया हूं और एयरपोर्ट से मथुरा को सबसे अधिक लाभ होगा। व्यापार भी आगरा से आसपास के छोटे-छोटे शहरों से सीधे सूरत जा सकता है।